लाइव न्यूज़ :

पहली पारी में बड़ा स्कोर और स्पिनरों का सामना करना भारत में सफलता के लिये अहम: ट्राट

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:47 IST

Open in App

चेन्नई, तीन फरवरी इंग्लैंड के बल्लेबाजी सलाहकार जोनाथन ट्राट ने बुधवार को कहा कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में सफलता हासिल करने के मद्देनजर मेहमान टीम के लिये पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना और स्पिनरों का डटकर सामना करना अहम होगा।

इंग्लैंड के ट्रेनिंग सत्र के बाद ट्राट ने मीडिया से बात की और उनसे पूछा गया कि शुक्रवार से यहां श्रृंखला के शुरूआती मैच से पहले खिलाड़ियों को क्या संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हर खिलाड़ी के लिये अलग है। कुछ के लिये यह भारत का पहला दौरा है और कुछ यहां पहले कई बार आ चुके हैं। ’’

उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अलग खिलाड़ी, अलग संदेश, लेकिन भारत में खेलने की मूल बातें एक समान ही हैं। शुरू में पहली पारी में ज्यादा रन बनाओ जैसे दुनिया में कहीं और करते हो लेकिन भारत में यह बहुत, बहुत महत्वपूर्ण है। ’’

ट्राट ने कहा, ‘‘और स्पिन को बखूबी खेलना, अपना तरीका निकालो और दबाव की स्थिति में अपनी योजना के साथ खेलना सबसे ज्यादा अहम चीज है। ’’

ट्राट ने स्पिनरों की चुनौती को प्रभावी रूप से निपटने पर जोर देने के साथ ही भारत के धारदार तेज गेंदबाजी आक्रमण की भी याद दिलायी जिसके बलबूते मेजबानों ने हाल में काफी शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा कि उनके तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आस्ट्रेलिया में सचमुच बेहतरीन काम किया। वे प्रतिभाशाली हैं, गेंद के साथ हरफनमौला हैं। इन दिनों हर किसी के पास काफी तेज रफ्तार है। इसलिये दोनों आक्रमण (स्पिन और तेज गेंदबाजी) के खिलाफ तैयारी करना महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!