लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से पहले चीन कोरोना वायरस से जुड़े नियमों को लेकर सख्त

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:58 IST

Open in App

बीजिंग, 21 सितंबर (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए चीन की ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति और प्रत्येक संक्रमित को अलग थलग करने की रणनीति से इस देश की एक अरब 40  करोड़ की जनसंख्या में से अधिकतर लोग बीमारी मुक्त हैं।

लोगों और उद्योगों को हालांकि इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। जुलाई में बढ़ते संक्रमण के मामलों को रोकने के लिए सरकार ने शहरों में लॉकडाउन लगाया और कुछ हिस्सों में यात्रा को नियंत्रित किया।

चीन के अधिकांश हिस्सों में यात्रा की स्वीकृति है लेकिन पर्यटक लॉकडाउन में फंसने का खतरा उठाने के लिए तैयार नहीं हैं।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अगले साल फरवरी में बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक में हिस्सा लेना है लेकिन अधिकारियों ने अब तक साफ नहीं किया है कि विदेश से आने वाले दर्शकों को देश में प्रवेश की स्वीकृति होगी या नहीं।

चीन में कोरोना वायरस से 4,636 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है लेकिन फरवरी से इस बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई है। देश में 2020 की शुरुआत से संक्रमण के कुल 95,577 मामले सामने आए हैं जो अमेरिका, भारत और कुछ अन्य देशों में एक दिन में सामने आए मामलों से भी कम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!