लाइव न्यूज़ :

बार्सिलोना की जबर्दस्त वापसी, कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में पहुंचा

By भाषा | Updated: February 4, 2021 10:15 IST

Open in App

मैड्रिड, चार फरवरी (एपी) बार्सिलोना 88वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ रहा था लेकिन बुधवार को खेले गये बेहद रोमांचक मुकाबले में उसने अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के कमाल से न सिर्फ वापसी की बल्कि ग्रेनाडा को 5-3 से हराकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी जगह बनायी।

मेस्सी की मदद से बार्सिलोना ने अंतिम क्षणों में दो गोल किये जिसके कारण मैच अतिरिक्त समय तक खिंच गया।

केनेडी (33वें मिनट) और राबर्टो सोलडाडो (47वें मिनट) के गोल से बार्सिलोना 88वें मिनट तक दो गोल से पीछे थे। इसके बाद एंटोनी ग्रीजमैन और जोर्डी अल्बा ने मेस्सी की सहयोग से गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।

अतिरिक्त समय में मैच का पासा पलट गया। ग्रीजमैन ने 100वें मिनट में हेडर से खूबसूरत गोल करके बार्सिलोना को बराबरी दिला दी लेकिन अमेरिकी डिफेंडर सर्गिनो डेस्ट की गलती से उसने पेनल्टी गंवायी। फेडे विको ने इस पर गोल करके ग्रेनाडा को बराबरी पर ला दिया।

फ्रेंकी डे जोंग ने 108वें मिनट में बार्सिलोना को फिर से आगे कर दिया जबकि अल्बा ने 113वें मिनट में ग्रीजमैन के पास पर गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

एक अन्य मैच में लेवांटे ने रोजर मार्टी के 120वें मिनट में किये गये गोल की मदद से विल्लारीयाल को 1-0 से हराकर 86 वर्षों में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!