लाइव न्यूज़ :

टी20 विश्व कप की कड़वी यादों को पीछे छोड़ पाकिस्तान के खिलाफ नयी शुरुआत करना चाहेगा बांग्लादेश

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:30 IST

Open in App

ढाका, 18 नवंबर (एपी) टी20 विश्व कप में लचर प्रदर्शन करने के बाद बांग्लादेश की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से नयी शुरुआत करने पर है।

बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ यह श्रृंखला उनकी टीम के लिए बिल्कुल सही समय पर हो रही है।

विश्व कप के दौरान क्वालीफायर मुकाबलों में टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी वे सुपर 12 चरण में पहुंचने में सफल रहे लेकिन पांच में से एक भी मैच नहीं जीत सकें। टीम को कुल आठ मैचों में से छह में शिकस्त मिली।

महमूदुल्लाह ने गुरुवार को कहा, ‘‘ विश्व कप में जो हुआ वह अब बीत चुका है और मैं वास्तव में उसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। अगर हम विश्व कप के बारे में बात करते रहेंगे तो इसका हमारे प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह श्रृंखला हमारे लिए अपनी काबिलियत दिखाने का मौका है। हां, यह एक चुनौतीपूर्ण श्रृंखला होगी, क्योंकि पाकिस्तान दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि अगर हम अच्छी शुरुआत करेंगे, तो हमारे पास एक अच्छा मौका होगा।’’

टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश ने टीम में व्यापक बदलाव किये है, जिसमें चार नये सहित छह खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल तक का सफर करने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि बांग्लादेश की टीम में कई नये खिलाड़ी है लेकिन उनकी टीम कोई ढिलाई नहीं बरतेगी।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया (4-1) और न्यूजीलैंड (3-2) को सितंबर में हराया है और ये दोनों टीमें टी20 विश्व कप की फाइनल में पहुंची थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ बांग्लादेश घरेलू परिस्थितियों में आसान प्रतिद्वंद्वी नहीं है । उन्होंने हाल में दिखाया है कि वे क्या करने में सक्षम हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें कुछ खिलाड़ियों की कमी खल रही है। नये खिलाड़ी बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में खेले हैं और वे अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है। हम टी20 विश्व कप की लय को आगे बढ़ना चाहते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!