लाइव न्यूज़ :

महिला पेशेवर गोल्फ के 12वें चरण में बक्शी बहनों का दबदबा, ज्हान्वी शीर्ष पर

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:01 IST

Open in App

हैदराबाद, 17 नवंबर महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में शामिल ज्हान्वी बक्शी ने बुधवार को यहां डब्ल्यूपीजीटी के 12वें चरण के पहले दौर में अपनी बहन हिताषी पर एक शॉट की बढ़त बना ली।

इस साल के पहले चरण के अलावा ज्हान्वी ने पिछले सभी 10 चरण में शीर्ष पांच में जगह बनाई है और अब 12वें चरण में शीर्ष पर चल रही हैं।

मौजूदा सत्र में अब तक दो बार चैंपियन और तीन बार उप विजेता रही ज्हान्वी ने पहले दौर में दो बर्डी और एक बोगी से एक अंडर 70 का स्कोर बनाया। वह पहले दौर में अंडर पार का स्कोर बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी रही।

ज्हान्वी की बहन हिताषी दो बर्डी और दो बोगी से पार 71 के स्कोर से दूसरे स्थान पर हैं।

गौरिका बिश्नोई चार बोगी और तीन बर्डी से एक ओवर 72 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं जबकि वाणी कपूर, एमेच्योर स्नेहा सिंह और आर्डर आफ मेरिट में शीर्ष पर चल रही अमनदीप द्राल दो ओवर 73 के स्कोर से संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!