बैडमिंटन खिलाड़ी फू कुने पर डोपिंग के लिये दो साल का प्रतिबंध

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:22 IST2020-12-16T16:22:56+5:302020-12-16T16:22:56+5:30

Badminton player Fu Kune banned for two years for doping | बैडमिंटन खिलाड़ी फू कुने पर डोपिंग के लिये दो साल का प्रतिबंध

बैडमिंटन खिलाड़ी फू कुने पर डोपिंग के लिये दो साल का प्रतिबंध

लुसाने (स्विट्जरलैंड), 16 दिसंबर (एपी) चार बार की अफ्रीकी बैडमिंटन चैंपियन केट फू कुने पर बुधवार को डोपिंग मामले में दो साल का प्रतिबंध लगाया गया जिसके कारण वह तोक्यो ओलंपिक में नहीं खेल पाएगी।

फू कुने रियो डि जेनेरियो ओलंपिक 2016 के उद्घाटन समारोह में मारीशस की ध्वजवाहक थी।

खेल पंचाट ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया कि नाईजीरिया में 2019 में खेली गयी अफ्रीकी चैंपियनशिप के दौरान किसी ने जान बूझकर उनकी पानी की बोतल में एनाबोलिक स्टेरॉयड मिला दिया था।

यह अपील विश्व बैडमिंटन महासंघ ने की थी जिसने अपने डोपिंग पंचाट के फैसले को चुनौती दी थी। डोपिंग पंचाट ने अपने फैसले में था कि 27 वर्षीय फू कुने की कोई गलती नहीं है और उस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Badminton player Fu Kune banned for two years for doping

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे