राजीव गांधी के नाम पर 'खेल रत्न पुरस्कार', बबीता फोगाट ने ट्विटर पर इस तरह कसा तंज

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 30, 2020 05:03 PM2020-08-30T17:03:47+5:302020-08-30T17:08:32+5:30

बबीता फोगाट ने खेल के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम जुड़ा होने पर तंज कंसा है...

Babita Phogat slams former Prime Minister Rajiv Gandhi for Khel Ratna award | राजीव गांधी के नाम पर 'खेल रत्न पुरस्कार', बबीता फोगाट ने ट्विटर पर इस तरह कसा तंज

राजीव गांधी के नाम पर 'खेल रत्न पुरस्कार', बबीता फोगाट ने ट्विटर पर इस तरह कसा तंज

Highlightsखेल दिवस के मौके पर राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का वितरण।खेल रत्न पुरस्कार में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नामबबीता फोगाट ने कसा तंज।

खेल दिवस के मौके पर शनिवार (29 अगस्त) को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ऐसा पहली बार हुआ, जब ऑनलाइन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत कुल 5 खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया।

भारत की दिग्गज महिला पहलवान बबीता फोगाट ने 'खेल रत्न पुरस्कार' के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम जुड़ा होने पर तंज कसा है। बबीता फोगाट ने ट्वीट किया, "क्या राजीव गांधी के नाम से इसलिए खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है कि उन्होंने एक बार भारत से खड़े-खड़े इटली में भाला फेंक दिया था।"

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 महामारी के कारण शनिवार को ऑनलाइन आयोजित किए गए समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सालाना राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जो कई शहरों से ‘लॉग इन’ हुए।

74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया

इस साल 74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया जिसमें पांच को खेल रत्न और 27 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें से 60 खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण के 11 केंद्रों से वर्चुअल समारोह में हिस्सा लिया।

क्रिकेटर रोहित शर्मा (खेल रत्न) और इशांत शर्मा (अर्जुन पुरस्कार) समारोह में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे इंडियन प्रीमियर लीग की प्रतिबद्धता के लिये संयुक्त अरब अमीरात में हैं. जबकि स्टार पहलवान विनेश फोगाट (खेल रत्न) और बैडमिंटन खिलाड़ी सत्विकसाइराज रंकीरेड्डी (अर्जुन पुरस्कार) को कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद समारोह से हटना पड़ा। 

इस बार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों की सूची में बबीता की बहन विनेश फोगाट भी हैं।
इस बार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों की सूची में बबीता की बहन विनेश फोगाट भी हैं।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों 2020 के विजेताओं की सूची इस प्रकार है...

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: रोहित शर्मा (क्रिकेट), मरियप्पन थांगवेलु (पैरा एथलीट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (कुश्ती), रानी रामपाल (हॉकी)

अर्जुन पुरस्कार: अतनु दास (तीरंदाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विक साईराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन), चिराग चंद्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन), विश्वेश भृगुवंशी (बास्केटबॉल), मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), लवलिना बोरगोहान (मुक्केबाजी), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), सावंत अजय अनंत (अश्वारोही), संदेश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह (हॉकी), दीपिका (हॉकी), दीपक (कबड्डी), काले सारिका सुधाकर (खो खो), दत्तू बबन भोकानल (रोइंग), मनु भाकर (निशानेबाजी), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), शिवा केशवन (शीतकालीन खेल), दिव्या काकरान (कुश्ती), राहुल अवारे कुश्ती), सुयश नारायण जाधव (पैरा तैराक), संदीप (पैरा एथलीट), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम): धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (मुक्केबाजी), रोमेश पठानिया (हॉकी), कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी), विजय भालचंद्र मुनीश्वर (पैरा पावरलिफ्टिंग), नरेश कुमार (टेनिस), ओम प्रकाश दहिया (कुश्ती)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी): ज्यूड फेलिक्स (हॉकी), योगेश मालवीय (मल्लखंब), जसपाल राणा (निशानेबाजी), कुलदीप कुमार हांडू (वुशु), गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)।

ध्यानचंद पुरस्कार: कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स), जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स), प्रदीप श्रीकृष्ण गंधे (बैडमिंटन), तृप्ति मुर्गुंडे (बैडमिंटन), एन उषा (मुक्केबाजी), लखा सिंह (मुक्केबाजी), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), जे रंजीत कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन), मंजीत सिंह (रोइंग), स्वर्गीय श्री सचिन नाग (तैराकी), नंदन बाल (टेनिस), नेत्रपाल हुड्डा(कुश्ती)।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार: अनीता देवी, कर्नल सरफराज सिंह, टाका तमुत, नरेंद्र सिंह, केवल हिरेन कक्का, सतेंद्र सिंह, गजानंद यादव, स्वर्गीय मगन बिस्सा। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़।

राष्ट्रीय खेल प्रत्साहन पुरस्कार: उभरते हुए और युवा प्रतिभा की पहचान और उनका पोषण : लक्ष्य संस्थान, सेना खेल संस्थान ।

कॉरपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत खेलों को प्रोत्साहन: तेल एवं प्रकृति गैस निगम।

खिलाड़ियों को रोजगार और खेल कल्याण के उपाय: वायु सेना खेल नियंत्रण बोर्ड।

विकास के लिए खेल: अंतरराष्ट्रीय खेल प्रबंधन संस्थान (आईआईएसएम)

Web Title: Babita Phogat slams former Prime Minister Rajiv Gandhi for Khel Ratna award

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे