विराट कोहली के बाद अब पहलवान बबीता फोगाट के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म, तस्वीर शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

By अमित कुमार | Published: January 11, 2021 06:58 PM2021-01-11T18:58:12+5:302021-01-11T21:38:37+5:30

आज के दिन जहां भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर नन्हीं परी आई है। वहीं दंगल गर्ल के नाम से मशहूर रैसलर बबीता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया है।

babita phogat become mother give birth a son child share pic on twitter | विराट कोहली के बाद अब पहलवान बबीता फोगाट के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म, तस्वीर शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

अपने पति और बच्चे संग दंगल गर्ल बबीता फोगाट। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsमां बनने के बाद बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की। 21 नवंबर को बबीता ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप दिखाते हुए अपने पति के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।बबीता फोगाट सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं।

दंगल गर्ल बबीता फोगाट मां बन गई हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर आज ही के दिन बेटी का जन्म हुआ है। वहीं पहलवान बबीता फोगाट के घर बेटे का जन्म हुआ है। बबीता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति विवेक और नवजात बेटे के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

बबीता ने इस तस्वीर के साथ एक प्यारा सा संदेश भी लिखा-हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं, नीले कपड़ो में देखिए। देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुकी बबीता को देश के प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। मां बनने पर सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से लगातार इन दोनों कपल को बधाई दी जा रही है। 

पांच साल डेट करने के बाद बबीता ने की थी शादी

शादी से पहले बबीता की करीब पांच साल से दिल्ली के नजफगढ़ के विवेक सुहाग से दोस्ती थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली ताज होटल में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदली। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार से रिश्ते को लेकर बात की और शादी करने की इच्छा जताई थी। साल 2019 दो जून को दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी।

चर्चा में रही थी दोनों की शादी

विवके अपनी शादी में महज 21 लोगों की बरात लेकर पहुंचे थे। वहीं बबीता के लग्न में एक रुपया दिया गया था। चरखी दादरी जिले के गांव बलाली निवासी बबीता फोगाट और विवेक झज्जर जिले के गांव मातनहेल के मूल निवासी हैं। विवेक अब दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे हैं। भारत केसरी खिताब जीत चुके पहलवान विवेक फिलहाल भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। 

Read in English

Web Title: babita phogat become mother give birth a son child share pic on twitter

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे