लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन से जुड़ा कर्मचारी संक्रमित, अभ्यास टूर्नामेंटों के मैच रोके गये

By भाषा | Updated: February 4, 2021 10:01 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न, चार फरवरी आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट से जुड़े होटल ग्रैंड हयात के एक कर्मचारी को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है, जिसके कारण खिलाड़ी वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम में खेलने की तैयारियां करने के बजाय पृथकवास पर चले गये हैं और उन्हें अपने परीक्षण करवाने पड़ रहे हैं।

आस्ट्रेलियाई ओपन पृथकवास कार्यक्रम के दौरान सहयोगी अधिकारी के रूप में काम कर रहे एक 26 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना वायरस के लिये परीक्षण पॉजीटिव आया है।

विक्टोरिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने कहा कि इस कर्मचारी ने स्वैच्छिक अग्निशमन अधिकारी के तौर पर एक समारोह में हिस्सा लिया था।

एंड्रयूज ने कहा, ‘‘हम यह मानकर चल रहे हैं इस व्यक्ति ने अन्य को भी संक्रमित किया है। हमें भरोसा है लोगों को जल्द से जल्द इस बारे में जानकारी मिल जाएगी। ’’

ग्रैंड हयात उन तीन होटलों में शामिल हैं जिनका उपयोग आस्ट्रेलियाई ओपन ने टूर्नामेंट से पहले 1000 से भी अधिक खिलाड़ियों और सहयोग स्टाफ के लिये पृथकवास पर रहने के तौर पर किया गया था।

एंड्रयूज ने कहा कि ग्रैंडस्लैम के कुछ खिलाड़ियों और स्टाफ पर इसका असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों और अधिकारियों को मिलाकर 500-600 के आसपास लोग हैं। इसके अलावा आकस्मिक संपर्क में आने वाले लोग हैं। उन्हें परीक्षण नेगेटिव आने तक अलग थलग रहना होगा।’’

आस्ट्रेलियाई ओपन सोमवार से शुरू होना है लेकिन उसकी तैयारियां बाधित हुई हैं।

टेनिस आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को मेलबर्न पार्क पर होने वाले मैचों को स्थगित कर दिया है। आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले यहां विभिन्न अभ्यास टूर्नामेंट खेले जा रहे थे।

एंड्रयूज ने कहा कि टेनिस उनके लिये सबसे महत्वपूर्ण मसला नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कहने का मतलब है कि यह हमारे लिये महत्वपूर्ण है लेकिन लोगों का स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुरक्षा उससे अधिक महत्वपूर्ण है। ’’

इस घोषणा से एटीपी कप और पुरुष वर्ग के दो अन्य टूर्नामेंटों के अलावा डब्ल्यूटीए की तीन प्रतियोगिताएं प्रभावित हुई है। अभी 600 से अधिक खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के आकस्मिक संपर्क में आने वालों में शामिल किया गया है।

टेनिस आस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, ‘‘स्वास्थ्य अधिकारियों ने हमें बताया कि होटल में पृथकवास से जुड़ा एक कर्मचारी कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है। आस्ट्रेलियाई ओपन से जुड़े लोग जो होटल में पृथकवास पर रहे थे उन्हें परीक्षण नेगेटिव आने तक अलग थलग रहना होगा। ’’

पिछले महीने 1200 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ आस्ट्रेलिया पहुंचे थे और वे 14 दिन तक पृथकवास पर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!