लाइव न्यूज़ :

सुआरेज के दो गोल से एटलेटिको ने गेटाफे को हराया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 10:10 IST

Open in App

मैड्रिड, 22 सितंबर (एपी) लुई सुआरेज के आखिरी क्षणों में 12 मिनट के अंदर किये गये दो गोल की मदद से एटलेटिको मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में मंगलवार को गेटाफे को 2-1 से हराया।

सुआरेज ने सत्र के पहले छह मैचों में केवल एक गोल किया था लेकिन उन्होंने गेटाफे के खिलाफ 78वें मिनट में बराबरी का गोल दागा और फिर 90वें मिनट में विजयी गोल किया। गेटाफे ने यान ओबलाक के 45वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से बढ़त बनायी थी।

इस जीत से एटलेटिको दो मैचों में गोलरहित ड्रा खेलने से उबरने में भी सफल रहा। उसने गेटाफे के खिलाफ पिछले एक दशक से चला आ रहा अपना अजेय अभियान भी जारी रखा।

एटलेटिको ने 2011 से गेटाफे के खिलाफ 20 मैच खेले हैं जिनमें उसे हार का सामना नहीं करना पड़ा है। गेटाफे को कार्लोस एलेना को 74वें मिनट में लाल कार्ड मिलने से 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था जिसका एटलेटिको ने पूरा फायदा उठाया।

इस जीत से एटलेटिको के छह मैचों में 14 अंक हो गये हैं और वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। रीयाल मैड्रिड के 13 अंक हैं लेकिन उसने एटलेटिको से एक मैच कम खेला है।

अन्य मैचों में रायो वालेकानो ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से जबकि सेल्टा विगो ने लेवांटे को 2-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!