लाइव न्यूज़ :

चेन्नइयिन के खिलाफ एटीके मोहन बागान की कोशिश शीर्ष पर पहुंचने की

By भाषा | Updated: December 28, 2020 17:54 IST

Open in App

बम्बोलिम, 28 दिसंबर एफसी गोवा और बेंगलुरु एफसी जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद एटीके मोहन बागान की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को जब चेन्नइयिन एफसी का सामना करेगी तो उसकी कोशिश जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने की होगी।

एटीके ने मोहन बागान से करार करने से पहले पिछले सत्र के फाइनल में इस टीम ने चेन्नइयिन को हराया था।

इस मुकाबले से पहले टीम को 10 दिनों का विश्राम मिला है जिससे उसके खिलाड़ी तरोताजा महसूस कर रहे होंगे।

दो बार की चैम्पियन चेन्नई की टीम का प्रदर्शन अब तक लचर रहा है। उसके नाम सात मैचों में दो जीत के साथ नौ अंक है और टीम तालिका में सातवें स्थान पर है। चेन्नई को पिछले मैच में एसी ईस्ट बंगाल ने 2-2 से ड्रा पर रोका था।

एटीके मोहन बागान सात मैचों में 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है और चेन्नइयिन पर जीत के साथ ही यह टीम नये साल से पहले तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। शीर्ष पर काबिज मुंबई सिटी के भी इतने ही अंक है।

एटीकेएमबी के लिए अच्छी बात यह है कि उनके करिश्माई स्ट्राइकर डेविड विलियम्स पूरी तरह से फिट है और अग्रीम पंक्ति में फिजी के स्ट्राइकर रॉय कृष्णा के साथ उनकी जोड़ी घातक होगी।

चेन्नई के कोच कसाबा लासज्लो उम्मीद करेंगे की तीन दिन में दूसरा मुकाबला खेल रहे उनके खिलाड़ी दमखम दिखाये।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर तीन दिन में आपको मैच खेलना हो तो यह खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है। हम मौके बनाने में सफल रहे है लेकिन उसे भुना नहीं पा रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!