लाइव न्यूज़ :

एशियन पैरा गेम्स: संदीप चौधरी ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल, 6 हुई भारत के पदकों की संख्या

By भाषा | Updated: October 8, 2018 12:55 IST

भालाफेंक खिलाड़ी संदीप चौधरी ने एशियाई पैरा खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाते हुए पुरुषों की एफ 42.44 / 61.64 स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।

Open in App

जकार्ता, आठ अक्टूबर। भालाफेंक खिलाड़ी संदीप चौधरी ने मौजूदा एशियाई पैरा खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाते हुए पुरुषों की एफ 42.44 / 61.64 स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। संदीप ने 60.01 मीटर का थ्रो लगाकर पहला स्थान हासिल किया।

श्रीलंका के चमिंडा संपत हेत्ती ने रजत पदक जीता, जिनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 59.32 मीटर का था। ईरान के ओमिदी अली ने कांस्य पदक जीता, जिनका स्कोर 58.97 मीटर था। चौधरी एफ 42.44 / 61.64 वर्ग के खिलाड़ी हैं जो पैरों की लंबाई में विकार, मांसपेशियों की कमजोरी से संबंधित है।

इससे पहला भारत ने रविवार को दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। पावरलिफ्टिंग में पुरुषों के 49 किलो वर्ग में फरमान बाशा ने रजत पदक जीता, जबकि परमजीत कुमार को कांस्य पदक मिला।

तैराकी में देवांशी एस ने महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाय में रजत जीता, जबकि सुयश जाधव ने पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में कांस्य पदक हासिल किया।

टॅग्स :एशियन गेम्सगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

कारोबारGold Rate Today: 606 रुपये की कमी, 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानिए चांदी का हाल

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!