लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: एशियाई खेलों के फाइनल में 11-9, 9-11, 5-11, 7-11 से हारे घोषाल, रजत से संतोष, एशियाई खेलों में पांचवां पदक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2023 16:46 IST

Asian Games 2023: भारत के सौरव घोषाल का एशियाई खेलों में पांचवां पदक है। 2006, 2010 और 2018 में कांस्य पदक जीता, जबकि 2014 में इंचियोन में रजत पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देमलेशिया के इयान यो एनजी से 11-9, 9-11, 5-11, 7-11 से हार गए।घोषाल ने मुकाबले की शुरुआत हार से उबरते हुए पहला गेम जीतकर की। पहले गेम में इयान योव एनजी को 11-9 से हरा दिया।

Asian Games 2023: भारत के सौरव घोषाल ने गुरुवार को हांगझू में एशियाई खेलों में स्क्वैश पुरुष एकल में रजत पदक जीत लिया है। भारतीय खिलाड़ी फाइनल में मलेशिया के इयान यो एनजी से 11-9, 9-11, 5-11, 7-11 से हार गए। घोषाल ने ज़बरदस्त शुरुआत की और पहले गेम में इयान योव एनजी को 11-9 से हरा दिया।

घोषाल ने मुकाबले की शुरुआत हार से उबरते हुए पहला गेम जीतकर की। लेकिन मलेशियाई ने लंबी पारी पर भरोसा किया। घोषाल को बचाव करने के लिए मजबूर किया और वापसी की राह पकड़ ली। रजत घोषाल का एशियाई खेलों में पांचवां पदक है। उन्होंने 2006, 2010 और 2018 में कांस्य पदक जीता, जबकि 2014 में इंचियोन में रजत पदक जीता।

लेकिन खेल लंबी होती गईं और इयान ने इसका फायदा उठाते हुए पहले गेम में बराबरी हासिल की और फिर तीसरे और चौथे गेम में जीत हासिल की। मिश्रित युगल में भारत ने बाजी मारी। दीपिका और संधू ने देश को 20वां स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास कायम किया। भारत की अंतिम पंघाल ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 53 किलो कुश्ती में कांस्य पदक जीत लिया है।

भारतीय कबड्डी टीम का सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगा सामना

सात बार की चैंपियन भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने गुरुवार को यहां ग्रुप ए में चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा। इस जीत से भारत ने पदक भी पक्का कर लिया। कबड्डी में 2010 ग्वांगझू एशियाई खेलों से सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को कांस्य पदक दिया जाता है।

भारत ने जकार्ता में 2018 में हुए खेलों में कांस्य पदक जीता था। आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने जापान को 56 . 28 से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान भी हासिल किया। भारत अब पाकिस्तान से खेलेगा जो ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने चार बार विरोधी टीम को ‘ऑल आउट’ किया जबकि उसके रेडर ने चार बोनस अंक जुटाए। 

टॅग्स :एशियन गेम्सSquash Rackets Federation of Indiaदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!