लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: हांगझाऊ में तोड़ेंगे रिकॉर्ड!, 23 सितंबर से आठ अक्टूबर के बीच एशियाई खेल, 600 खिलाड़ी होंगे शामिल, जानें पदकों की संख्या पर क्या बोले खेलमंत्री ठाकुर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2023 17:38 IST

Asian Games 2023: चीन के हांगझाऊ में एशियाई खेल 23 सितंबर से आठ अक्टूबर के बीच खेले जायेंगे जिसमें भारत के 600 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है जो भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपदकों की संख्या के बारे में कयास लगाने से इनकार किया।सरकार ने एशियाई खेलों की तैयारी पर इस साल 220 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।2100 से अधिक खिलाड़ियों को इन खेलों की तैयारी में फायदा मिला है।

Asian Games 2023: आगामी एशियाई खेलों में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक और पैरालम्पिक की सफलता को अब हांगझाऊ में होने वाले इस खेलों में दोहराने का समय है। उन्होंने हालांकि पदकों की संख्या के बारे में कयास लगाने से इनकार किया।

चीन के हांगझाऊ में एशियाई खेल 23 सितंबर से आठ अक्टूबर के बीच खेले जायेंगे जिसमें भारत के 600 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है जो भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। यहां कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज पर मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) की 100 वीं बैठक में एशियाई खेलों की तैयारियों का जायजा लेने के बाद ठाकुर ने कहा ,‘केंद्र सरकार ने एशियाई खेलों की तैयारी पर इस साल 220 करोड़ रुपये खर्च किये हैं जिसमें खिलाड़ियों के 142 विदेश दौरे और 71 राष्ट्रीय कोचिंग शिविर शामिल है जिससे 2100 से अधिक खिलाड़ियों को इन खेलों की तैयारी में फायदा मिला है।’’

उन्होंने आगे कहा ,‘इस तरह की तैयारी को देखते हुए भारत आगामी एशियाई खेलों में पदकों के लिहाज से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की स्थिति में है। भारत का सबसे बड़ा दल इन खेलों में जायेगा जिनमें कुराश, जुजुत्सु और शतरंज जैसे गैर पारंपरिक खेल भी शामिल है।’ भारत ने एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 में जकार्ता में किया जब 16 स्वर्ण , 23 रजत और 31 कांस्य समेत 70 पदक जीते थे।

ठाकुर ने कहा ,‘‘ 2014 एशियाई खेलों में भारत के 551 और 2018 में 570 खिलाड़ियों ने भाग लिया था । इस बार यह संख्या 600 के करीब रहने की उम्मीद है। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी 40 खेलों में हिस्सा लेंगे जिनमें से आधे से अधिक के चयन ट्रायल हो चुके हैं और बाकी 30 जून से पहले कराने के निर्देश दे दिये गए है।’’

एशियाई ओलंपिक परिषद ने चयनित खिलाड़ियों के नाम भेजने के लिये 15 जुलाई तक की समय सीमा दी है । भारतीय खेल प्राधिकरण के आला अधिकारियों और एमओसी सदस्यों के साथ बैठक के बाद ठाकुर ने कहा ,‘ सरकार ने मौजूदा ओलंपिक चक्र (2021-2024) में खिलाड़ियों के विदेश दौरों, राष्ट्रीय शिविरों, विदेशी कोचों , सहयोगी स्टाफ और उपकरणों पर 450 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।

इसके साथ ही टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के तहत 45 करोड़ के 350 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।’ सहयोगी स्टाफ के तौर पर कई बार खिलाड़ियों के परिजनों के जाने के मसले पर खेलमंत्री ने कहा ,‘हम राष्ट्रीय खेल महासंघों से यह सुनिश्चित करेंगे कि निष्पक्ष और पारदर्शी चयन हो। सहयोगी स्टाफ में कौन जा रहा है, सूची पहले ही से तैयार हो। सहयोगी स्टाफ में कोई कटौती नहीं होनी चाहिये।’

 

टॅग्स :एशियन गेम्सचीनअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!