Asian Games 2022: एशियाई खेल पर कोरोना का साया, चीन में बढ़ते मामलों के बीच किया गया स्थगित

By मनाली रस्तोगी | Published: May 6, 2022 12:07 PM2022-05-06T12:07:27+5:302022-05-06T12:38:12+5:30

इस साल सितंबर में चीन के हांग्जो में होने वाले एशियाई खेलों को एक अनिर्दिष्ट तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।

Asian Games 2022 scheduled for September in China to postponed | Asian Games 2022: एशियाई खेल पर कोरोना का साया, चीन में बढ़ते मामलों के बीच किया गया स्थगित

Asian Games 2022: एशियाई खेल पर कोरोना का साया, चीन में बढ़ते मामलों के बीच किया गया स्थगित

Highlightsचीन के हांग्जो में इस साल सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों को एक अनिर्दिष्ट तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

शंघाई: एशियाई खेल 2022 को स्थगित कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने चीनी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। सितंबर में हांग्जो में होने वाले एशियाई खेलों को एक अनिर्दिष्ट तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। एशिया ओलंपिक परिषद का हवाला देते हुए चीनी राज्य मीडिया रिपोर्ट ये कहा गया। देरी का कोई कारण नहीं बताया गया लेकिन घोषणा तब हुई जब चीन कोविड के पुनरुत्थान की लड़ाई लड़ रहा है।

बता दें कि एशियाई खेल 2022 के स्थगित होने का दावा चीनी मीडिया द्वारा किया गया है। हालांकि, अभी तक इसपर किसी तरह का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। चीनी मीडिया के हवाले से सामने आई इस रिपोर्ट को लेकर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से एशियन गेम्स 2022 को स्थगित किया गया है। मगर अब टूर्नामेंट कब होगा या कैसे होगा, इसकी अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

Web Title: Asian Games 2022 scheduled for September in China to postponed

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे