लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: बजरंग पूनिया ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, फाइनल में जापानी खिलाड़ी को दी मात

By विनीत कुमार | Updated: August 19, 2018 20:32 IST

फाइनल में बजरंग ने जापानी खिलाड़ी को 11-8 से हराया। बजरंग ने इससे पहले 2014 के एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता था।

Open in App

जकार्ता, 19 अगस्त: कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके भारत के पहलवान बजरंग पूनिया ने रविवार को एशियन गेम्स-2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया। बजरंग ने पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के डियाची ताताकानी को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। फाइनल में बजरंग ने जापानी खिलाड़ी को 11-8 से हराया। बजरंग ने इससे पहले 2014 के एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता था।

एशियन गेम्स में बजरंग का ये पहला गोल्ड मेडल है। फाइनल में पूनिया ने दमदार शुरुआत की और पहले ही 6-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद जापानी पहलवान ने वापसी की और 4-6 से बढ़त कम करने में कामयाब रहे। हालांकि, बजरंग ने धैर्य बनाये रखा और पहले 8-6 और फिर 11-8 से जीत हासिल कर ली। चार साल पहले इंचियोन एशियन गेम्स में बजरंग ने 61 किलोग्राम में सिल्वर मेडल जीता था। 

बजरंग ने रविवार को ही प्री-क्वॉर्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के पहलवान सिरोजिद्दीन खासानोव को 13-3 से हराया और फिर अंतिम-8 में प्रवेश किया। 24 साल के बजरंग को पहले दौर में बाई मिला था। बहरहाल, बजरंग का शानदार प्रदर्शन कायम रहा और क्वॉर्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के फेजेव अब्दुलकासिम  को 12-2 से मात दी। इसके बाद सेमीफाइनल में मंगोलिया के बाटमगनाई बैटचुलुन को हराकर बजरंग ने खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।

दूसरी ओर भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार का इस एशियन गेम्स में सफर बिना किसी मेडल के खत्म हो गया। इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुशील कुमार को 74 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल क्वॉलीफिकेशन दौर के अपने पहले ही मैच में बहरीन के एडम बातिरोव से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद सुशील से रेपेचेज के जरिये ब्रॉन्ज मेडल जीतने की उम्मीद थी लेकिन भारतीय पहलवान को इसका मौका ही नहीं मिला। दरअसल, सुशील को हराने वाले बातिरोव आगे जाकर फाइनल में जगह नहीं बना सके। बातिरोव को क्वॉर्टर फाइनल में जापान के यूही फुजीनामी ने हराया। 

टॅग्स :एशियन गेम्सबजरंग पूनियागोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

कारोबारGold Rate Today: 606 रुपये की कमी, 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानिए चांदी का हाल

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!