लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, एशियाड में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनीं

By विनीत कुमार | Updated: August 20, 2018 18:31 IST

18वें एशियाई खेलों में भारत का ये दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले पहला गोल्ड भी भारत की झोली में कुश्ती से ही आया था।

Open in App

जकार्ता, 20 अगस्त: भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स-2018 में सोमवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। इसी के साथ विनेश एशियन गेम्स के इतिहास में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। विनेश ने विमेंस फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जापानी की खिलाड़ी यूकी यीरी को 6-2 से हराया।

इससे पहले विनेश ने दिन की शुरुआत करते हुए चीन की सुन को हराया। उन्होंने इस हार के साथ रियो ओलंपिक की कड़वी यादों को पीछे छोड़ दिया जब चीनी खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबले में पैर में चोट लगने के कारण विनेश मुकाबला हार गयी थीं। इस बार विनेश ने विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और उसे 8-2 से हराया। अगली बाउट में उन्होंने कोरिया की हजुंगजू किम को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हरा दिया। उनका सेमीफाइनल मैच केवल 75 सेकेंड चला और वह ‘फितले’ दांव के साथ फाइनल में पहुंचीं। वह 4-0 से आगे थीं और फिर तीन बार विरोधी खिलाड़ी को पलट दिया।

विनेश ने इसी साल गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। साथ ही वह 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड पर कब्जा जमाने में कामयाब रही थीं। विनेश 2014 में इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

बहरहाल, 18वें एशियाई खेलों में भारत का ये दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले पहला गोल्ड भी भारत की झोली में कुश्ती से ही आया था जब रविवार को बजरंज पूनिया पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के डियाची ताताकानी को 11-8 हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।  इस गोल्ड के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 5 हो गई हैं। इसमें दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल हैं। कुश्ती के अलावा भारत ने तीन मेडल शूटिंग में जीते हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :एशियन गेम्सविनेश फोगाटरेसलिंगबजरंग पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!