लाइव न्यूज़ :

Asian Games: तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम को कोरिया ने हराया, सिल्वर से करना पड़ा संतोष

By सुमित राय | Updated: August 28, 2018 12:15 IST

इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने मंगलवार को कंपाउंड स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

Open in App

जकार्ता, 28 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने मंगलवार को कंपाउंड स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम को फाइनल मुकाबले मे साउथ कोरिया की टीम ने 231-228 से मात दी।

एशियन गेम्स के इतिहास में भारतीय महिला टीम की कंपाउंड स्पर्धा में यह पहला सिल्वर मेडल है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने साल 2014 में कंपाउंड इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

फाइनल मुकाबले भारतीय महिलाओं ने शानदार शुरुआत की और भारतीय टीम पहले तीन सेट के बाद 30-28 से आगे चल रही थी। इसके बाद साउथ कोरिया ने वापसी की और मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

12 सेट के बाद भारत और साउत कोरिया का स्कोर 115-115 की बराबरी पर था, जो 18 सेट तक 173-173 की बराबरी पर रहा। इसके बाद साउथ कोरिया के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार गलती की।

महिला तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट के गोल्ड मेडल मुकाबले में 21 सेट के बाद भारतीय टीम 1 प्वाइंट से पिछड़ गई और कोरिया ने स्कोर को 202-201 तक पहुंचा दिया। इसके बाद आखिरी राउंड में साउथ कोरिया की खिलाड़ियों ने 29 अंक हासिल किए, जिसके बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई और सिर्फ 27 अंक ही हासिल कर पाई।

टॅग्स :एशियन गेम्सतीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतपैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिपः नंबर-1 ओजनूर गिर्डी को 146-143 से हराकर शीतल देवी ने जीता गोल्ड, एक दिन में 3 पदक

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!