लाइव न्यूज़ :

Asian Games: शूटिंग से रेसलिंग और बैडमिंटन तक, भारतीय खिलाड़ियों के पहले दिन का पूरा कार्यक्रम

By भाषा | Updated: August 18, 2018 22:28 IST

अठारहवें एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धा के पहले दिन रविवार को विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों का कार्यक्रम इस प्रकार है....

Open in App

जकार्ता/ पालेमबांग, 18 अगस्त: ओपनिंग सेरेमनी के साथ 18वें एशियन गेम्स का आगाज हो गया है। भारत ने इन खेलों के लिए 572 एथलीटों समेत कुल 804 सदस्यीय भारीभरकम दल भेजा है। भारत ने 2014 के एशियाई खेलों में 11 गोल्ड, समेत कुल 57 मेडल अपने नाम किए थे।

इस बार भारत की नजरें पिछले खेल के अपने प्रदर्शन को पीछे छोड़ने पर होगी। भारत के लिए इस बार 361 पुरुष और 211 महिला एथलीट हिस्सा ले रही हैं।  अठारहवें एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धा के पहले दिन रविवार को विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

(सभी कार्यक्रम भारतीय समय अनुसार) 

निशानेबाजी

महिला ट्रैप स्पर्धा क्वालीफिकेशन: सुबह सात बजे : श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर।10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन: सुबह आठ बजे: अपूर्वी चंदेला, रवि कुमार।

पुरुष ट्रैप स्पर्धा : आठ बजे: मानवजीत सिंह संधू, लक्ष्मी।

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन: सुबह 10 बजे: मनु भाकर, अभिषेक वर्मा।10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल: दोपहर 12 बजे।10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम फाइनल: दोपहर 3:20 बजे।

कुश्ती: 

पुरुषों फ्रीस्टाइल 74 किग्रा: सुबह 11:40 बजे: सुशील कुमार बनाम एडम बतिरोव (बहरीन)।पुरुषों फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम: दोपहर 12:30 बजे: संदीप तोमर बनाम नजरोव रुस्तम (तुर्कमेनिस्तान)।पुरुषों फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम: दोपहर एक बजे: बजरंग पुनिया बनाम खासनोव सिरोजिद्दीन (उजबेकिस्तान)।पुरुषों फ्रीस्टाइल 86 किलो: दोपहर दो बजे : पवन कुमार बनाम हेंग वूथे (कंबोडिया)।पुरुषों फ्रीस्टाइल 97 किलो: दोपहर 2:30 बजे :मौसम खत्री।

तैराकी: सुबह आठ बजे से शुरू 

पुरुष: 200 मीटर फ्रीस्टाइल: सौरभ संगवेकर।पुरुष: 100 मीटर बैकस्ट्रोक: अरविंद मनी।पुरुष: 200 मीटर बटरफ्लाई: साजन प्रकाश।पुरुष: 100 मीटर बैकस्ट्रोक: श्रीहरि नटराज।

बैडमिंटन

पुरूष टीम प्रतियोगिता : दोपहर एक बजे: भारत बनाम मालदीव 

टेनिस: सुबह नौ बजे से शुरू 

पुरुष एकल: प्रजनेश गुनेश्वरन और रामकुमार रामनाथन।महिला एकल: अंकिता रैना और करमन कौर थांडी।मिश्रित युगल: दिविज शरण एवं करमन कौर थांडी, रोहन बोपन्ना एवं अंकिता रैना।

बास्केटबॉल: 

महिला प्रारंभिक दौर मैच: सुबह नौ बजे: भारत बनाम चीनी ताइपे ।

हाकी: 

महिला पूल मैच: शाम 6:30 बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया ।

हैंडबाल: 

महिला ग्रुप मैच: दोपहर तीन बजे भारत बनाम चीन ।

कबड्डी: 

महिला ग्रुप मैच: सुबह आठ बजे: भारत बनाम जापान ।पुरुष ग्रुप मैच: दोपहर एक बजे : भारत बनाम बांग्लादेश ।पुरुषों ग्रुप मैच: शाम छह बजे: भारत बनाम श्रीलंका ।

वुशु: 

पुरुषों का चांगक्वैन फाइनल: सुबह आठ बजे मयंग्लंबम सूरज सिंह ।महिला ताइजुकान एवं ताइजिजियन: लीमापोकम सानतोम्बी चानू ।महिला सैंडा 52 किग्रा राउंड (अंतिम 16 मुकाबला) : शाम छह बजे: यमनाम सनथोई देवी बनाम इलाहे मानसोरयान समिरौमी (ईरान) ।पुरुषों सैंडा किग्रा राउंड (अंतिम 32 मुकाबला) : संतोष कुमार बनाम लिन थू रेन(म्यांमा)।पुरुषों का सैंडा 70 किग्रा राउंड (अंतिम 16 मुकाबला) : प्रदीप कुमार बनाम मिर्जोडाोरखोन खुर्शेडोजोदा (ताजिकिस्तान) ।

नौकायन: 

पुरुषों की सिंगल स्कल्स हीट्स: सुबह आठ बजे: दत्तू बाबन भोकनाल ।पुरुषों की युगल स्कल्स हीट्स: सुबह 7:50 बजे: ओम प्रकाश और स्वर्ण सिंह।महिला युगल स्कल्स हीट्स: सुबह 9:10 बजे: स्याली राजेंद्र शेलेक और पूजा सांगवान ।पुरुषों की युगल हीट: सुबह 8:30 बजे: मालकीत सिंह और गुरिंदर सिंह।महिला युगल हीट: सुबह 8:40 बजे: डुंग डुंग संजुक्ता और हरप्रीत कौर।पुरुषों की लाइटवेट फोर हीट्स: सुबह 10 बजे :भोपाल सिंह, प्रणय गणेश नौकरकर, तेजश शिंदे, जगवीर सिंह ।

सेपकटेकरा: 

पुरुष रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: 11 बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया।महिला रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: 11 बजे: भारत बनाम दक्षिण कोरिया ।

ताइक्वांडो: सुबह 7:40 बजे 

महिला टीम पूमसेई (अंतिम 16 मुकाबला): भारत बनाम थाईलैंड।

वालीबॉल: 

महिला पूल मैच: दोपहर 2:30 बजे :भारत बनाम दक्षिण कोरिया।

टॅग्स :एशियन गेम्सबैडमिंटननिशानेबाजीटेनिसहॉकीरेसलिंगकबड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!