लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को मिली नई जिम्मेदारी, भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष बने

By भाषा | Updated: January 18, 2020 18:50 IST

कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तराखंड के राजेन्द्र सिंह तोमर ने ओड़िशा के समिख्या नंदा दास को 34-18 से हराया।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को तीन पर्यवेक्षकों की निगरानी में कराये गये चुनाव में निलंबित भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के अध्यक्ष चुने गये। एएआई के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा के समर्थन से मुंडा ने सेवानिवृत आईएएस अधिकारी बीवीपी राव को 34-18 के अंतर से हराया।

मुंडा के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की जिनका कार्यकाल चार साल का होगा। महाराष्ट्र के प्रमोद चंदुरकर ने सचिव पद के चुनाव में चंडीगढ़ के महासिंह को 31-21 से हराया जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव में हरियाणा के कैप्टन अभिमन्यु ने मणिपुर के जीए इबोपिशाक को 32-20 से शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तराखंड के राजेन्द्र सिंह तोमर ने ओड़िशा के समिख्या नंदा दास को 34-18 से हराया।

कुल 31 राज्य संघ एएआई का हिस्सा हैं लेकिन केवल 26 राज्यों को मतदान में हिस्सा लेने का मौका मिला जहां प्रत्येक राज्य के दो दो मत थे। उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर निर्वाचक मंडल में शामिल नहीं हैं। इस तरह कुल 52 मतों से अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, सात संयुक्त सचिव और एक कोषाध्यक्ष सहित 19 सदस्यीय कार्यकारी समिति का चयन हुआ। मुंडा तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं और वह बेहद लोकप्रिय आदिवासी नेता हैं। वह तीरंदाजी की अकादमी भी चलाते हैं जिसने पूर्व नंबर एक दीपिका कुमारी के खेल में सुधार करने में अहम भूमिका निभाई है।

चुनाव दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक हुए जहां विश्व तीरंदाजी ने भी चुनावों पर नजर रखने के लिये अपने पर्यवेक्षक के रूप में काजी राजीब उद्दीन अहमद चापोल को भेजा था। इससे पहले मुंडा और राव की अगुवाई वाले दो गुटों ने पिछले साल जून में नयी दिल्ली और चंडीगढ़ में अलग अलग चुनाव करवाये थे जिससे बाद विश्व तीरंदाजी ने एएआई को निलंबित कर दिया था। एशिया क्षेत्र के उपाध्यक्ष चापोल अब विश्व तीरंदाजी के अपनी रिपोर्ट को सौपेंगे जिसके आधार पर इस एएआई से निलंबन हटाने का फैसला किया जाएगा।

निर्वाचित सदस्य:

अध्यक्ष: अर्जुन मुंडा महासचिव: प्रमोद चंदुरकर

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: कैप्टन अभिमन्यु सिंह उपाध्यक्ष: अमरिंदर सिंह , रूपक देबरॉय , केके जादम , रूपेश कर , चेतन कवेल्का , कैलाश मुरारका, पिया बनियाला नोंगब्री, डीके विद्यार्थी।

संयुक्त सचिव: दिनेश भील, के बी गुरुंग, राम निवास हुड्डा, सुमंता मोहंती, कोमजुम रिब्बा , जोरिस पॉलोज उम्माचेरिल और शिहान हुसैनी।

कोषाध्यक्ष: राजेंद्र सिंह तोमर।

टॅग्स :अर्जुन मुंडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम नीतीश कुमार से मिले अर्जुन मुंडा, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू की तैयारियों का खाका

भारतJharkhand Assembly Polls: सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता, पूर्व सीएम मधु कोड़ा-अर्जुन मुंडा की पत्नी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन पर दांव, देखें 66 बीजेपी लिस्ट

भारतJharkhand Assembly Elections: सीएम हेमंत से नाराज पूर्व सीएम चंपई सोरेन, झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ऑपरेशन लोटस!, असम मुख्यमंत्री सरमा से 2 बार मुलाकात

भारतKhunti Seat Lok Sabha Elections: खूंटी में अर्जुन मुंडा की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर, पीएम मोदी और करिया मुंडा के भरोसे चुनाव जीतने की उम्मीद, जानें समीकरण

भारतसरकार-किसान वार्ता: केंद्र ने दालें, मक्का एमएसपी पर खरीदने के लिए पांच वर्षीय समझौते का प्रस्ताव रखा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!