लाइव न्यूज़ :

एंडी मर्रे को आस्ट्रेलियाई ओपन में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश

By भाषा | Updated: December 28, 2020 09:18 IST

Open in App

मेलबर्न, 28 दिसंबर (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पांच बार के फाइनलिस्ट एंडी मर्रे को अगले साल वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में प्रवेश के लिये वाइल्ड कार्ड दिया गया है।

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मर्रे पिछले कुछ वर्षों से कूल्हे की चोट से जूझते रहे हैं जिसका उन्हें आपरेशन करवाना पड़ा था। इससे वह विश्व रैंकिंग में 122वें स्थान पर खिसक गये।

आस्ट्रेलियाई ओपन के टूर्नामेंट निदेशक क्रेग टिले ने कहा, ‘‘हम खुले दिल से एंडी का मेलबर्न में स्वागत करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पांच बार का फाइनलिस्ट होने के कारण वह आस्ट्रेलियाई ओपन में कई शानदार मैचों का हिस्सा रहे हैं। ’’

आस्ट्रेलियाई ओपन इस बार अपने निर्धारित कार्यक्रम से तीन सप्ताह बाद आठ से 21 फरवरी के बीच खेला जाएगा ताकि खिलाड़ी आस्ट्रेलिया पहुंचने पर 14 दिन पृथकवास पर बिता सकें।

भारत के सुमित नागल, चीन की वांग झियु, आस्ट्रेलिया के थनासी कोकिनाकिस को भी वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!