लाइव न्यूज़ :

आनंद को उम्मीद, प्रतिभाशाली भारतीय युवाओं में से एक भविष्य में विश्व चैम्पियन बनेगा

By भाषा | Updated: September 26, 2021 20:45 IST

Open in App

चेन्नई, 26 सितंबर महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आंनद ने रविवार को कहा कि देश में जूनियर स्तर पर काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं और उम्मीद है कि इनमें से एक भविष्य में विश्व चैम्पियन बनेगा।

आनंद ने कहा, ‘‘जूनियर स्तर पर काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। आर प्रागनाननधा, निहाल सरीन, डी गुकेश, ये बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। ये दुनिया भर में टूर्नामेंट खेल रहे हैं और ये सभी काफी दृढ़निश्चयी हैं। उम्मीद करता हूं कि इनमें से कोई एक विश्व चैम्पियन बनेगा। ’’

पांच बार का विश्व चैम्पियन खिलाड़ी यहां ऑनलाइन बातचीत ‘चैट विद विशी - विश्वनाथन आनंद’ में भाग ले रहा था। वह जिस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, उसके प्रतिभागी इसमें उनके साथ बात कर रहे थे।

उन्होंने आगामी विश्व चैम्पियनशिप मैच के बारे में पूछने पर कहा, ‘‘अगला विश्व चैम्पियन, एक बार फिर आपको कहना होगा मैग्नस (कार्लसन)। उसकी हालिया फार्म शानदार है जबकि नेपो (नेपोमनियाच्ची) जूझ रहा है। मैग्नस ने कुछ मुश्किल टूर्नामेंट से वापसी की है। वह काफी प्रभावशाली है। ’’

यह विश्व चैम्पियनशिप मैच 26 नवंबर से शुरू होगा जिसमें नार्वे के मौजूदा चैम्पियन मैग्नस कालर्सन का सामना दुबई में रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!