लाइव न्यूज़ :

एएफआई के चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष एके मेंदिरत्ता का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: May 21, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के मेडिकल आयोग के अध्यक्ष अरूण कुमार मेंदिरत्ता का कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण शुक्रवार को यहां अस्पताल में निधन हो गया। मेंदिरत्ता को भारतीय दल के साथ तोक्यो ओलंपिक के लिए जाना था।

वह 60 बरस के थे।

एएफआई ने मेंदिरत्ता के निधन पर शोक जताया है जो 25 साल से अधिक से एशियाई एथलेटिक्स संघ के भी सदस्य थे।

एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने यहां विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उन्होंने आयु धोखाधड़ी और डोपिंग के खिलाफ एएफआई की लड़ाई की अगुआई की। हमारी ‘नो-नीडल’ नीति में भी उनकी अहम भूमिका रही। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मृदुभाषी और मिलनसार, डॉ. मेंदिरत्ता की कमी एथलेटिक्स समुदाय को खलेगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिए मेंदिरत्ता को मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया था।

भारतीय टीमों के साथ दुनिया भर की यात्रा करने वाले और बेहद सम्मानित मेंदिरत्ता खेलों में अपने लंबे करियर के दौरान विभिन्न विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक मे भारतीय दल के साथ जा चुके हैं।

आईओए ने ट्विटर पर उनके निधन पर शोक जताया।

आईओए ने ट्ववीट किया, ‘‘कई खेलों में भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आईओए के मेडिकल आयोग के सदस्य और एएफआई के मेडिकल आयोग के अध्यक्ष के असामयिक निधन की खबर सुनकर हमें बेहद दुख है।’’

आईओए ने लिखा, ‘‘वह एशियाई एथलेटिक्स और भारतीय खेलों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे, तीन दशक से अधिक समय से खेल चिकित्सा और डोपिंग नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद किया जाएगा।’’

आईओए ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार और करीबियों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

आयु धोखाधड़ी और डोपिंग उल्लंघन के खिलाफ सक्रिय अभियान चलाने के लिए मेंदिरत्ता का काफी सम्मान किया जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!