लाइव न्यूज़ :

आईलीग में अब तक अजेय रीयल कश्मीर का सामना आइजोल एफसी से

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:03 IST

Open in App

कोलकाता, 22 फरवरी टूर्नामेंट में अब तक अजेय रीयल कश्मीर एफसी की टीम को मंगलवार को यहां आईलीग फुटबॉल मुकाबले में आइजोल एफसी से भिड़ेगी।

दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर शीर्ष चार में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

रीयल कश्मीर ने पंजाब एफसी के खिलाफ पिछला मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला और दिपांदा डिका ने टीम को हार से बचाया। इस ड्रॉ से हालांकि टीम आठ मैचों में 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई।

मुख्य कोच डेविड रॉबर्टसन को हालांकि उम्मीद है कि उनकी टीम आइजोल के खिलाफ जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूज करेगी।

रॉबर्टसन ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘पंजाब के खिलाफ हम एक गोल से पिछड़ रहे थे। इससे हमारे जज्बे का पता चलता है। टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है।’’

आइजोल ने मोहम्मडन एसी के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाकर जीत दर्ज की थी। यान लाउ की टीम आठ मैचों में 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर चल रही है। टीम को अगर शीर्ष पर चल रहे चर्चिल ब्रदर्स और अपने बीच के चार अंक के अंतर को कम करना है तो रीयल कश्मीर के खिलाफ तीन अंक हासिल करने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!