लाइव न्यूज़ :

एएफसी चैंपियन्स लीग का स्थगित होना तय, आईएसएल आयोजन में नहीं अटकेगा रोड़ा

By भाषा | Updated: December 28, 2020 14:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2020-21 के बाकी मैचों के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है क्योंकि एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) चैंपियन्स लीग का अप्रैल तक स्थगित होना तय है।

एएफसी सदस्य देशों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है।

एफसी गोवा इस सत्र में एशियाई चैंपियन्स लीग (एसीएल) के ग्रुप चरण में खेलने वाला पहला भारतीय क्लब बनेगा। एसीएल पहले 15 फरवरी से शुरू होनी थी।

पहले माना जा रहा था कि एसीएल में खेलने से उसके इंडियन सुपर लीग के अभियान में बाधा उत्पन्न होगी लेकिन महाद्वीपीय प्रतियोगिता के स्थगित होने से अब ऐसा नहीं होगा।

आईएसएल ने अभी 11 जनवरी तक का कार्यक्रम ही घोषित किया था और अब उम्मीद है कि वह जल्द ही बाकी बचे मैचों का कार्यक्रम जारी करेगा। आईएसएल सत्र के मार्च के मध्य तक समाप्त होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!