लाइव न्यूज़ :

भारतीय निचले क्रम को हलके में लेने की गलती स्वीकार की, कहा रूट ने

By भाषा | Updated: August 17, 2021 12:30 IST

Open in App

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उनसे रणनीतिक गलती हुई और उन्होंने भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों को हलके में लिया । इंग्लैंड ने मैच पर पकड़ बना ली थी लेकिन मोहम्मद शमी (नाबाद 56) और जसप्रीत बुमराह (नाबाद 34) ने नौवें विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी करके भारत को मैच में लौटाया । इंग्लैंड की टीम दो सत्र के भीतर 120 रन पर आउट हो गई और मैच 151 से हार गई। रूट ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ बतौर कप्तान मेरी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है । रणनीति के मामले में कहीं चूक हो गई। शमी और बुमराह की साझेदारी खेल का अहम पल था और हमने उसे हलके में लेने की गलती की ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह निराशाजनक था कि हम उस तरह से पारी का अंत नहीं कर सके जैसा कि कर सकते थे ।’’ रूट ने स्वीकार किया कि शमी और बुमराह के खिलाफ शॉर्ट गेंद की रणनीति नाकाम रही । उन्होंने कहा ,‘‘ हम स्टम्प पर ज्यादा गेंद डाल सकते थे । शॉर्ट गेंद डालने की रणनीति कामयाब नहीं रही । वैसे उन दोनों बल्लेबाजों को श्रेय जाता है जिन्होंने अपारंपरिक क्षेत्रों में शॉट खेलकर रन बनाये । ’’ दोनों टीमों के बीच तनाव देखा गया लेकिन रूट ने कहा ,‘‘ विराट की अपनी शैली है और मेरी शैली अलग है । मुझे नहीं लगता कि मैदान पर कोई कड़वाहट थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमोहम्मद शमी, आकाशदीप और मुकेश कुमार देखते रह गए?, 67 साल में पहली बार, चौथे दिन 2 बार के पूर्व चैंपियन बंगाल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जेके?

क्रिकेटBCCI New Central Contracts: मोहम्मद शमी, रजत पाटीदार, सरफराज खान, मुकेश कुमार और ईशान किशन बाहर?, देखिए 30 खिलाड़ी की सूची?

क्रिकेटSri Lanka vs England, 3rd ODI: 191 रन की साझेदारी, 20 चौके और 10 छक्के?, रूट-ब्रूक ने जड़े शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

क्रिकेटSL vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, जो रूट ने बैट और बॉल से किया शानदार प्रदर्शन

क्रिकेटएसआईआर हर किसी का अधिकार और यह हमारी ज़िम्मेदारी?, मोहम्मद शमी ने कहा-इससे किसी को कोई नुकसान नहीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!