37th National Games 2023: राष्ट्रीय खेल में महाराष्ट्र की धूम, 164 पदकों के साथ पदक की दौड़ में सबसे आगे, 60 स्वर्ण पर कब्जा, देखें प्वाइंट टेबल
By सतीश कुमार सिंह | Published: November 4, 2023 11:09 AM2023-11-04T11:09:28+5:302023-11-04T11:11:42+5:30
37th National Games 2023 Maharashtra leads: राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र ने शुरू से ही अपना दबदबा कायम रखा है और अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।

file photo
37th National Games 2023 Maharashtra leads: राष्ट्रीय खेल 2023 का 37वां संस्करण गोवा में चल रहा है। महाराष्ट्र 164 पदकों के साथ पदक की दौड़ में सबसे आगे है और 60 स्वर्ण पर कब्जा कर लिया। महाराष्ट्र 60 स्वर्ण, 50 रजत और 54 कांस्य सहित कुल 162 पदकों के साथ पदक तालिका में सबसे आगे है।
सर्विसेज स्पोर्ट कंट्रोल बोर्ड ने भी कुल 74 पदक और 43 स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में अपना दूसरा स्थान जारी रखा। जबकि हरियाणा कुल 89 पदक और 32 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अब तक 28 टीमें कम से कम एक स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
दिल्ली की चंदा कुमारी ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। एक्वेटिक्स 800 मीटर फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग में दिल्ली के खुशाग्र रावत ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि एक्वेटिक्स 100 मीटर बैकस्ट्रोक महिला वर्ग में महाराष्ट्र की पलक जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। साइक्लिंग ट्रैक रेस, 4 किमी टीम परस्यूट (पुरुष) में, सर्विसेज ने स्वर्ण पदक और हरियाणा ने रजत पदक जीता।
हरियाणा की मीनाक्षी ने असाधारण प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 किमी स्क्रैच रेस और 3 किमी व्यक्तिगत परस्यूट (महिला) श्रेणियों में 2 स्वर्ण हासिल किए। महिलाओं की 200 मीटर की स्टार-स्टड रेस में ओडिशा की श्रबनी नंदा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। तमिलनाडु के प्रदीप सेंथिल कुमार ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस वर्ष के आयोजन में 28 राज्य, आठ केंद्र शासित प्रदेशों और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के एथलीट भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय खेल 2023 जो 9 नवंबर को समाप्त होगा। कुल 10,000 एथलीट शामिल हैं। मल्लखंभ, खो खो और कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल भी शामिल हैं। इस वर्ष के संस्करण में कुछ नए खेल पेश किए गए हैं।
जिनमें स्क्वे मार्शल आर्ट, रोलबॉल, सेपकटकरा, कलारीपयट्टू, पेनकक सिल्ट और मिनी गोल्फ शामिल हैं। सर्विसेज मौजूदा चैंपियन हैं। 2007, 2011, 2015 और 2022 में जीत के साथ राष्ट्रीय खेलों में चार बार विजयी रहा। गोवा में प्रतिष्ठित खेल आयोजन 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्साह हर गुजरते दिन के साथ तेजी से बढ़ रहा है।