लाइव न्यूज़ :

खेलों में कोविड-19 के 24 नये मामले, आईओसी ने ओलंपिक का बचाव किया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 15:04 IST

Open in App

तोक्यो, 29 जुलाई तोक्यो ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने गुरूवार को 24 नये कोविड-19 मामलों की घोषणा की जिसमें तीन एथलीट भी शामिल हैं। अभी तक खेलों में एक दिन में मिलने वाले ये सबसे ज्यादा मामले हैं।

लेकिन इसके बावजूद आयोजकों ने कहा कि मेजबान शहर में रिकार्ड मामलों के लिये ओलंपिक जिम्मेदार नहीं है।

शहर में गुरूवार को अब तक सबसे ज्यादा 3865 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये। इनमें से 81 मरीजों को ‘गंभीर मामले’ बताया जा रहा है और वायरस से तीन लोगों की जान भी चली गयी है।

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के अनुसार इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) प्रवक्ता मार्क एडम्स ने कहा कि ओलंपिक खेलों के प्रतिभागियों से कोई संक्रमण नहीं फैला है ।

इन नये मामलों से खेलों में कोविड-19 पॉजिटिव मामले 193 तक पहुंच गये।

इन 24 पॉजिटिव मामलों में तीन खिलाड़ियों के अलावा छह खेलों से संबंधित कर्मचारी हैं जबकि 15 ठेकेदार हैं।

तोक्यो में बुधवार को 3,177 नये मामले दर्ज किये गये जबकि पूरे देश में कोविड-19 संक्रमण की संख्या 9,583 पहुंच गयी है जो अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं। पहली बार यह संख्या 9,000 के पार पहुंची।

बुधवार को ओलंपिक में कोविड-19 संक्रमित 16 मामले आये थे लेकिन कोई भी एथलीट नहीं था और कोई भी खेल गांव में नहीं रह रहा था।

खेल गांव में इस समय मामलों की कुल संख्या 23 है।

आयोजकों ने कहा था कि जापान में सोमवार तक खेलों के लिये 38,484 लोगों ने विदेश से प्रवेश किया है।

जापान में अन्य देशों की तुलना में कम मामले दर्ज किये गये और जान गंवाने वाले लोगों की संख्या भी कम रही है लेकिन देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सात दिन के औसत मामलों में वृद्धि हो रही है।

एडम्स ने कहा कि खेलों और बढ़ते हुए मामलों में किसी तरह का संबंध नहीं दिखता है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘जहां तक मेरी जानकारी है एक भी मामला ऐसा नहीं है जिसमें खिलाड़ियों से तोक्यो की जनसंख्या में संक्रमण फैला हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सबसे ज्यादा परीक्षण कराये हैं...जो दुनिया भर में शायद सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा खेल गांव में कड़ी लॉकडाउन पाबंदियां लगी हुई हैं। ’’

आयोजकों ने यह भी कहा कि खेलों के कारण शहर के चिकित्सा तंत्र पर बोझ नहीं बढ़ रहा है।

एडम्स ने कहा कि खेलों से जुड़े केवल दो ही लोग अस्पताल में हैं और इनमें से आधे मामलों में उनकी मेडिकल टीमें ही उनकी देखभाल कर रही हैं।

एडम्स ने कहा, ‘‘310,000 स्क्रीनिंग परीक्षण में पॉजिटिव रहने की दर 0.02 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!