श्रीलंका के 18 खिलाड़ियों ने केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किये

By भाषा | Published: August 20, 2021 10:11 PM2021-08-20T22:11:50+5:302021-08-20T22:11:50+5:30

18 Sri Lankan players signed central contracts | श्रीलंका के 18 खिलाड़ियों ने केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किये

श्रीलंका के 18 खिलाड़ियों ने केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किये

श्रीलंका के 18 क्रिकेटरों ने शुक्रवार को पांच महीने के लिये केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किये जो साल के अंत में समाप्त हो जायेगा लेकिन पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज इनमें शामिल नहीं हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने घोषणा की कि ‘‘खिलाड़ियों ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा तकनीकी सलाहकार समिति के साथ मिलकर तैयार किये गये और पूर्व में प्रस्तावित अनुबंध पर बिना किसी हिचक के हस्ताक्षर किये। ’’ श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार, ‘‘18 खिलाड़ियों ने अनुबंधों पर हस्ताक्षर किये जो एक अगस्त 2021 से प्रभावी होगा। नया अनुबंध पांच महीने के लिये होगा और 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हो जायेगा। ’’ तीन खिलाड़ी - धनुष्का गुणतिलक, निरोशन डिकवेला और कुसल मेंडिस - इस समय प्रतिबंध झेल रहे हैं जिससे उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। मैथ्यूज के संबंध में श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, ‘‘एंजेलो मैथ्यूज इस समय चयन के लिये उपलब्ध नहीं है, इसलिये वह उन खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे जिनके सामने अनुबंध रखा गया। ‘‘ इसमें कहा गया, ‘‘इसुरू उडाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 18 Sri Lankan players signed central contracts

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे