साल 2018 में अजय देवगन अपनी इन फिल्मों से बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 1, 2018 03:17 PM2018-01-01T15:17:21+5:302018-01-01T15:23:19+5:30

साल 2018 में भी अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखने वाले है। देखिए ये लिस्ट...

Ajay Devagn's upcoming movies of 2018 | साल 2018 में अजय देवगन अपनी इन फिल्मों से बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल

साल 2018 में अजय देवगन अपनी इन फिल्मों से बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल

साल 2017 में अजय देवगन की दो बड़ी फिल्मों (बादशाहो और गोलमाल अगेन) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना धमाल मचाने में कामयाब रही है। सिर्फ इतना ही नहीं रोहित शेट्टी निर्देशित 'गोलमाल अगेन' ने तो कमाई के कई रिकार्ड्स अपने नाम किए जिसके बाद यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी हॉरर फिल्म साबित हुई। अब साल 2018 में भी अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखने वाले है। ये लिस्ट देख लीजिए...

रेड

इस फिल्म का ऐलान तो अजय देवगन ने काफी पहले ही कर दिया था। अब दर्शकों को इसकी रिलीज का इंतजार है। फिल्म इस साल यानी 2018, 16 मार्च को रिलीज होगी। राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 1980 में हुई एक सत्य घटना पर आधारित होगी, जिसमे अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आएँगे। अजय देवगन के साथ फिल्म में इलियाना डिक्रूज भी नजर आएंगी। इससे पहले दोनों कलाकार फिल्म ‘बादशाहों’ में एक साथ काम कर चुके है।

अनटाइटल अर्बन लव स्टोरी

गोलमाल अगेन में एक साथ काम करने के बाद अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी इस फिल्म में भी नजर आएगी। फिल्म में अजय देवगन एक प्लेबॉय का किरदार निभाते हुए नजर आएँगे। फिल्म का निर्देशन आकिव अली कर रहें है। यह फिल्म भी इस साल अक्टूबर 19, 2018 में रिलीज़ होगी।

टोटल धमाल

अजय देवगन बड़े पर्दे पर किसी भी तरह के किरदार को निभाने से पीछे नहीं हटते है, चाहे वो कॉमेडी हो, रोमांस हो या फिर एक्शन ही क्यों ना हो। रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन के बाद अजय जल्दी ही एक और कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल में नजर आएँगे। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म अजय के अपोजिट निहारिका रायजादा है। बता दें इस फिल्म का निर्देशन इन्दर कुमार कर रहें है। यह फिल्म भी इस साल 2018 में ही रिलीज़ हो सकती है।

सत्संग

प्रकाश झा और अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। जी हाँ, गंगाजल, आरक्षण और राजनीती जैसी कई बेहतरीन फ़िल्में देने के बाद प्रकाश झा एक बार फिर अजय देवगन के साथ फिल्म डायरेक्ट करने वाले है। फिल्म का टाइटल तय हो चुका है लेकिन इस फिल्म की रिलीज़ डेट अभी फाइनल नहीं की गयी है। ख़बरों की मानें तो फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आ सकती है।

तानाजी: द अनसंग वारियर

इस फिल्म में अजय देवगन मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे के किरदार में नजर आएँगे। फिल्म का फर्स्ट लुक अजय देवगन सोशल मीडिया पर पहले ही जारी कर चुके है। इस फिल्म में अजय देवगन धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएँगे। हालांकि इस फिल्म की रिलीज़ डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे है। यह फिल्म 2019 में रिलीज हो सकती है।

संस ऑफ़ सरदार

यह फिल्म साल 2012 में आई अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की ‘सन ऑफ़ सरदार’ का सीक्वल है। फिल्म की कहानी 1897 में सारागढ़ी के युद्ध में शहीद हुए 21 सरदारों के ऊपर होगी। इसके अलावा ऐसी ही फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आएँगे। जिसका नाम केसरी है। खबरों की मानें तो फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ नजर आ सकती है। फिल्म का निर्देशन अश्विनी धीर कर रहे है। फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। यह फिल्म 2020 में रिलीज हो सकती है।

By Lalit Chaudhary

Web Title: Ajay Devagn's upcoming movies of 2018

नई रिलीज़ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे