Friendship Day 2018: चाणक्य के अनुसार इन 7 लोगों से कभी ना करें दोस्ती

By गुलनीत कौर | Updated: August 3, 2018 13:16 IST2018-08-03T13:16:28+5:302018-08-03T13:16:28+5:30

व्यक्ति की जिन्दगी में कई सारे रिश्ते होते हैं। सबसे अधिक अहमियत वह खून के रिश्तों को देता है, लेकिन दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो खून का ना होते हुए भी बेहद महत्वपूर्ण बन जाता है।

Friendship Day 2018: Chanakya niti on how to choose perfect friend for you | Friendship Day 2018: चाणक्य के अनुसार इन 7 लोगों से कभी ना करें दोस्ती

Friendship Day 2018: चाणक्य के अनुसार इन 7 लोगों से कभी ना करें दोस्ती

चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने वाले कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य की नीतियां मनुष्य जीवन को सुधारने के बहुत काम आती है। अपने जीवन में किए गए विभिन्न अध्ययनों को विचारों के रूप में चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' में समेटा है। ये नीतियां हमें जीवन को सफल बनाने में मदद करती हैं। स्वः सुधार के अलावा हमें कैसे लोगों से रिश्ते बनाने चाहिए और किनसे दूर रहना चाहिए, यह ज्ञान भी आपको इन नीतियों में मिल जाएगा। 5 अगस्त को फ्रेंडशिप डे है और इस मौके पर चाणक्य नीति के इस महान भण्डार में से हम आपको बताएंगे कि आपको कैसे दोस्त नहीं बनाने चाहिए।

व्यक्ति की जिन्दगी में कई सारे रिश्ते होते हैं। सबसे अधिक अहमियत वह खून के रिश्तों को देता है, लेकिन दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो खून का ना होते हुए भी बेहद महत्वपूर्ण बन जाता है। लेकिन इस रिश्ते में खट्टास ना आए, इसके लिए आपको सही व्यक्ति का चयन करना चाहिए। चाणक्य बताते हैं कि आपको किस तरह के व्यक्ति से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं:

इस फ्रेंडशिप डे दोस्त को करें खुश, जानें 10 तोहफे जो आपके बजट में आते हैं

1. ऐसा व्यक्ति जो हर बात पर केवल अपने बारे में सोचे और अपने स्वार्थ के लिए दूसरे का नुकसान भी कर दे, ऐसे व्यक्ति से दोस्ती ना करें
2. ऐसा अव्यक्ति जो झूठ बोलने, चोरी करने, किसी भी तरह का गलत काम करने में संकोच ना करें ऐसे व्यक्ति से दोस्ती ना करें
3. जो व्यक्ति रिश्तों का सम्मान करना ना जाना, ऐसे व्यक्ति से दोस्ती ना करें
4. जिसमें उदारता का गुण ना हो, ऐसा व्यक्ति किसी की भी मित्रता के लायक नहीं होता है
5. जो बेबाक होकर गलत काम करे और जिसमें लज्जा ना हो, ऐसे व्यक्ति से दोस्ती ना करें
6. दूसरे के दुःख को देख जिसे दुःख ना हो, अब्ल्की दुखी व्यक्ति को देख जो उपहास करे, ऐसा व्यक्ति आपकी दोस्ती के काबिल नहीं
7. जिसमें त्याग की भावना ना हो, ऐसे व्यक्ति से दूर रहें, इनके आगे दोस्ती का हाथ ना बढ़ाएं

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

English summary :
Frienship Day Sepcial 2018: There are many relationships in a person's life. Most of the people gives importance to blood relationships, but friendship is a relationship which becomes extremely important if a person finds a good friend in his life. So be wise in choosing friends. Here are some Chanakya Neeti on Frienship in hindi on the occassion of Friendships Day.


Web Title: Friendship Day 2018: Chanakya niti on how to choose perfect friend for you

फील गुड से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे