मुंबई में पेड़ों की कटाई को लेकर कांग्रेस, एनसीपी का शिवसेना-बीजेपी पर हमला, पूछा, 'कहां हैं फर्जी पर्यावरण प्रेमी'

By भाषा | Published: October 5, 2019 01:21 PM2019-10-05T13:21:29+5:302019-10-05T13:31:02+5:30

Aarey: मुंबई की आरे में हो रही पेड़ों की कटाई के मुद्दे पर कांग्रेस, एनसीपी ने की शिवसेना और बीजेपी की कड़ी आलोचना, पूछा कहां है फर्जी पर्यावरण प्रेमी?

Where are fake environment lovers: Congress, NCP slam Shiv Sena, BJP for Felling of trees in Mumbai Aarey | मुंबई में पेड़ों की कटाई को लेकर कांग्रेस, एनसीपी का शिवसेना-बीजेपी पर हमला, पूछा, 'कहां हैं फर्जी पर्यावरण प्रेमी'

आरे में पेड़ों की कटाई के मुद्दे पर कांग्रेस, एनसीपी ने शिवसेना और बीजेपी को घेरा

Highlightsमुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई को लेकर विरोध जारीकांग्रेस और एनसीपी ने की बीजेपी और शिवसेना की आलोचना

मुंबई: महाराष्ट्र में विपक्षी दल एनसीपी और कांग्रेस ने शनिवार को शिवसेना और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल आरे कॉलोनी में पेड़ों को कटने से बचाने में नाकाम रहे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने युवा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा कि शुक्रवार रात जब पेड़ों की कटाई शुरू हुई तो "फर्जी पर्यावरण प्रेमी" कहां थे।

एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने ट्वीट किया, "आरे में पेड़ों की कटाई कुछ नहीं बल्कि मुंबई वासियों को लाचार बनाकर चोट पहुंचाना है। शिवसेना पिछले 25 साल से इस परेशानी का कारण बनी हुई है। अब, वे भाजपा के साथ गठबंधन करके आम मुंबई वासियों को तकलीफ दे रहे हैं।"

मुंबई मेट्रो ने शुरू की पेड़ों की कटाई

दरअसल, उच्च न्यायालय ने उत्तरी मुम्बई में हरित क्षेत्र आरे कॉलोनी में पार्किंग बनाने के लिये पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ताओं की याचिकाएं खारिज कर दी थीं, जिसके बाद मुंबई मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने शुक्रवार देर रात पेड़ों की कटाई शुरू कर की।

मलिक ने ठाकरे और भाजपा को टैग करते हुए लिखा, "कहां हैं वे पर्यावरण प्रेमी जो पेड़ों की कटाई के बीच प्लास्टिक पर प्रतिबंध का समर्थन कर रहे हैं।"

राकांपा के एक और नेता धनंजय मुंडे ने पेड़ों की "हत्या" की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर इसके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों की आवाज़ को "दबाने" का आरोप लगाया।

दूसरी ओर कांग्रेस ने शिवसेना से पूछा कि क्या उसके लिये भाजपा के साथ गठबंधन, पेड़ों को बचाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने ट्वीट किया, "शिवसेना यही समय है। आप सरकार में हैं, इसे बंद करा सकते हैं। क्या महायुति (महागठबंधन) पेड़ों के बड़े नुकसान से अधिक महत्वपूर्ण है?"

सावंत ने ठाकरे पर हमला करते हुए पूछा, ‘‘केम छो आरेफॉरेस्ट।’’ दरअसल आदित्य ठाकरे ने वर्ली इलाके में बैनर लगाए हैं जिसपर लिखा है ‘‘केम छो वर्ली?’’ 

Web Title: Where are fake environment lovers: Congress, NCP slam Shiv Sena, BJP for Felling of trees in Mumbai Aarey

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे