महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी को बड़ा झटका, चार बागी विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 1, 2019 09:21 IST2019-08-01T09:21:25+5:302019-08-01T09:21:25+5:30

भाजपा के वरिष्ठ नेता और जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने हाल ही में दावा किया था कि चुनाव से पहले भाजपा के साथ जुड़ने के लिए कांग्रेस और राकांपा के कम से कम 50 विधायक पार्टी के संपर्क में हैं.

Maharashtra-NCP big blow, four rebel MLAs get rid of BJP | महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी को बड़ा झटका, चार बागी विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी को बड़ा झटका, चार बागी विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

महाराष्ट्र में विपक्षी एकता को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस का एक और राकांपा के तीन विधायक बुधवार को सुबह आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की उपस्थिति में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए. वैभव पिचड़ के पिता और राज्य के पूर्व आदिवासी विकास मंत्री मधुकर पिचड़ भी इस समारोह में शामिल हुए. इन विधायकों ने एक दिन पहले विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था.

भाजपा के सूत्रों ने कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी चारों को मैदान में उतार सकती है. हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल शिवसेना के बीच सीटों का बंटवारा किस प्रकार से होता है?

राकांपा के जिन तीन विधायकों ने अपना पाला बदला है वे हैं सातारा से शिवेंद्रराजे भोंसले, नवी मुंबई के ऐरोली से संदीप नाईक और अहमदनगर जिले के अकोले से वैभव पिचड़. इनके अलावा भाजपा का दामन थामने वालों में मुंबई के वडाला से कांग्रेस के विधायक कालिदास कोलंबकर भी शामिल हैं.

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने हाल ही में दावा किया था कि चुनाव से पहले भाजपा के साथ जुड़ने के लिए कांग्रेस और राकांपा के कम से कम 50 विधायक पार्टी के संपर्क में हैं.

Web Title: Maharashtra-NCP big blow, four rebel MLAs get rid of BJP

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे