महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः खड़से ने कहा- कांग्रेस-राकांपा नेता संत नहीं हैं, वे स्वार्थ की वजह से भाजपा में शामिल हो रहे हैं 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 5, 2019 03:13 PM2019-09-05T15:13:08+5:302019-09-05T15:13:08+5:30

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पास “वॉशिंग पाउडर” है जिसका इस्तेमाल कर वह ऐसे नेताओं को “साफ” करते हैं। उन्होंने भूमि घोटाले और अनुचित कार्यों की कथित गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में जून 2016 में राज्य के राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Maharashtra assembly elections: Khadse said - Congress-NCP leaders are not saints, they are joining BJP because of selfishness | महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः खड़से ने कहा- कांग्रेस-राकांपा नेता संत नहीं हैं, वे स्वार्थ की वजह से भाजपा में शामिल हो रहे हैं 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पास वॉशिंग पाउडर है जो उनको पूरी तरह साफ कर देता।

Highlightsआगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। लोग भाजपा में भरोसा करते हैं।कांग्रेस-राकांपा नेता संत नहीं हैं और वे अपना हित साधने के मकसद से भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से ने कहा कि कांग्रेस-राकांपा नेता संत नहीं हैं और वे अपना हित साधने के मकसद से भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पास “वॉशिंग पाउडर” है जिसका इस्तेमाल कर वह ऐसे नेताओं को “साफ” करते हैं। उन्होंने भूमि घोटाले और अनुचित कार्यों की कथित गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में जून 2016 में राज्य के राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस और राकांपा से भाजपा में आ रहे नेता संत नहीं थे लेकिन वे अपने स्वार्थ साधने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पास वॉशिंग पाउडर है जो उनको पूरी तरह साफ कर देता ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। लोग भाजपा में भरोसा करते हैं।” 

Web Title: Maharashtra assembly elections: Khadse said - Congress-NCP leaders are not saints, they are joining BJP because of selfishness

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे