मुंबई में लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत, पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 25, 2021 12:26 PM2021-07-25T12:26:07+5:302021-07-25T14:43:46+5:30

आदित्य ठाकरे की विधानसभा क्षेत्र वर्ली में लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत, पुलिस ने ठेकेदार और सूपरवाइजर को गिरफ्तार किया

Lift collapsed in Mumbai's Worli, 5 died, 2 arrested | मुंबई में लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत, पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया

मुंबई में लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत, पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया

Highlightsवर्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत पुलिस ने मामले में ठेकेदार और सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार

मुंबई के वर्ली इलाके में लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में ठेकेदार और पर्यवेक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को मध्य मुंबई के वर्ली की हनुमान गली के निकट निर्माण स्थल पर लिफ्ट गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार बाद में घायल व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

पुलिस ने ठेकेदार, सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार

मृतकों की शिनाख्त चिन्मय आनंद मंडल (33), भारत आनंद मंडल (30), अनिल कुमार नंदलाल यादव, अविनाश दास (35), अभय मिस्त्री यादव (32) और लक्ष्मण मंडल (35) के रूप में की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत के ठेकेदार और पर्यवेक्षक को निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि निर्माणकार्य में लगे लोगों को हेल्मेट और सुरक्षा बेल्ट जैसे उपकरण उपलब्ध नहीं किये गए थे। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस मामले की जांच कर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

गौरतलब है की वर्ली महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का विधानसभा क्षेत्र है।

Web Title: Lift collapsed in Mumbai's Worli, 5 died, 2 arrested

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे