इंदौर-भोपाल वंदेभारत ट्रेन का विस्तार अब नागपुर तक- रेलवे बोर्ड

By आनंद शर्मा | Published: October 9, 2023 04:11 PM2023-10-09T16:11:39+5:302023-10-09T16:19:19+5:30

रेलवे बोर्ड ने इंदौर-नागपुर वंदेभारत का विस्तार करते हुए नागपुर को सौगात दे दी है। इससे पहले भी रेलवे ने नागपुर के लिए नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत चलाई थी।

Indore Bhopal Vande Bharat train now extended till Nagpur Railway Board | इंदौर-भोपाल वंदेभारत ट्रेन का विस्तार अब नागपुर तक- रेलवे बोर्ड

फाइल फोटो

Highlightsरेलवे बोर्ड ने नागपुर तक इंदौर-नागपुर वंदेभारत का विस्तार कियाइससे पहले नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत नागपुर को सौगात दी थीइस बात की जानकारी रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा ने दी

नागपुर: महाराष्ट्र के शहर नागपुर को रेलवे बोर्ड की ओर से इंदौर-नागपुर वंदेभारत की सौगात दी है। इससे पहले रेलवे ने शहर के लिए नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत भी शुरू की थी, जिससे नागपुर की गति को पंख लगे सके। यह नई ट्रेन नहीं है, बल्कि इंदौर-भोपाल वंदेभारत एक्सप्रेस को ही अब नागपुर तक विस्तार किया गया है।

इस बात का निर्णय रेलवे बोर्ड ने लिया है। इस बारे में रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा ने रविवार की शाम मध्य रेलवे (मुंबई), पश्चिम रेलवे (मुंबई) और पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) को भी पत्र जारी कर दिया है। 

पत्र के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने 20911/20912 इंदौर-भोपाल वंदेभारत एक्सप्रेस को नागपुर तक ले जाने का फैसला लिया है। इसकी पुष्टि मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने की है। इससे इंदौर भोपाल और नागपुर मार्ग के यात्रियों को काफी लाभ होगा। इस नए निर्णय से अब 20911 इंदौर-नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस इंदौर से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे नागपुर आएगी। 

यह ट्रेन उज्जैन में सुबह 7 बजे, भोपाल में 9.15 बजे, इटारसी में 10.45 बजे पहुंचकर, फिर नागपुर रवाना होगी। जबकि, 20912 नागपुर-इंदौर वंदेभारत एक्सप्रेस नागपुर से दोपहर 3.20 बजे रवाना होकर रात 11.45 बजे पर इंदौर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन इटारसी में शाम 7 बजे, भोपाल में रात 8.40 बजे और उज्जैन में रात 10.50 बजे पहुंचने के साथ ही इंदौर रवाना होगी।

इस ट्रेन का अब इटारसी में कमर्शियल स्टॉपेज रहेगा। इंदौर-भोपाल वंदेभारत एक्सप्रेस के नागपुर तक विस्तार के निर्णय पर 9 अक्तूबर से अमल किया गया है।

Web Title: Indore Bhopal Vande Bharat train now extended till Nagpur Railway Board

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे