भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को झटका, मुंबई पुलिस ने CAA-NRC-NPR के खिलाफ रैली करने की नहीं दी इजाजत

By रामदीप मिश्रा | Published: February 18, 2020 04:26 PM2020-02-18T16:26:00+5:302020-02-18T16:26:00+5:30

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को CAA-NRC-NPR के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में रैली करने की अनुमति नहीं मिली है। वह 21 फरवरी को रैली करना चाहते थे।

Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad has not got permission for his rally against CAA, NRC and NPR in Mumbai | भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को झटका, मुंबई पुलिस ने CAA-NRC-NPR के खिलाफ रैली करने की नहीं दी इजाजत

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (फाइल फोटो)

Highlights CAA-NRC-NPR के खिलाफ लगातार चंद्रशेखर आजाद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।मुंबई पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर आजाद को रैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार (18 फरवरी) को उन्हें मुंबई पुलिस ने झटका दिया है। दरअसल, पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को मुंबई में रैली करने की अनुमति नहीं दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, 'मुंबई पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ आजाद मैदान में 21 फरवरी को रैली का आयोजन करने की इजाजत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर आजाद को रैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती है।' 

चंद्रशेखर आजाद लगातार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि सरकार सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर 'झूठ को हवा' को हवा दे रही है। 


बता दें कि मुम्बई के आजाद मैदान में शनिवार को उर्दू कवि फैज अहमद की लोकप्रिय कविता 'हम देखेंगे' के पाठ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी के बीच बड़ी संख्या में महिलाओं समेत हजारों लोगों ने सीएए-एनआरसी-एनपीआर व्यवस्था का विरोध करने का आह्वान दिया था। 

'नेशनल एलायंस एगेंस्ट द सिटीजन एमेंडमेंट एक्ट, प्रोपोज्ड नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस एंड नेशनल पोपुलेशन रजिस्टर' की महाराष्ट्र इकाई ने इस 'महा-मोर्चा' प्रदर्शन का आयोजन किया था। मुम्बई के विभिन्न हिस्सों, नवी मुम्बई, ठाणे जैसे उपनगरीय क्षेत्रों और महराष्ट्र के अन्य हिस्सों से लोग इस प्रदर्शन में पहुंचे थे। 

तिरंगा लहराते हुए और सीएए-एनआरसी-एनपीआर की निंदा करने वाली तख्तियां अपने हाथों में लिये प्रदर्शनकारियों ने 'मोदी, शाह से आजादी' जैसे नारे लगाए थे। प्रदर्शनकारियों ने यह कहते हुए दस्तावेज नहीं दिखाने का संकल्प लिया था कि वे अनादि काल से भारत के नागरिक हैं। इस मौके पर सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किए गए थे। 

Web Title: Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad has not got permission for his rally against CAA, NRC and NPR in Mumbai

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे