बिना इजाजत छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने के आरोप में BJP MLA नारायण कुचे सहित 40 समर्थक अरेस्ट

By भाषा | Published: September 13, 2019 02:12 PM2019-09-13T14:12:03+5:302019-09-13T14:12:03+5:30

अधिकारियों ने बताया कि बदनापुर के भाजपा विधायक नारायण कुचे और उनके समर्थकों ने जिले के अंबाद कस्बे में शुक्रवार को तड़के शिवाजी की प्रतिमा लगाई और उसका अनावरण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

40 MLAs including BJP MLA Narayan Kuche arrested for allegedly installing Chhatrapati Shivaji statue without permission | बिना इजाजत छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने के आरोप में BJP MLA नारायण कुचे सहित 40 समर्थक अरेस्ट

कुचे ने अपना बचाव करते हुए कहा कि अंबाद नगर पालिका ने पहले प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया था।

Highlightsअंबाद पुलिस थाने के उप निरीक्षक सुगर्वे चाटे ने बताया, “उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में रिहा कर दिया गया।विधायक को प्रशासन से प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत नहीं मिली थी।

महाराष्ट्र के जालना जिले में भाजपा के एक विधायक और उनके 40 से अधिक समर्थकों को बिना इजाजत छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बदनापुर के भाजपा विधायक नारायण कुचे और उनके समर्थकों ने जिले के अंबाद कस्बे में शुक्रवार को तड़के शिवाजी की प्रतिमा लगाई और उसका अनावरण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक सी डी शिवगन और स्थानीय निरीक्षक अनिरुद्ध नंदेडकर अनाधिकृत कार्यक्रम को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिमा को मौके से हटाया नहीं गया है और इस बारे में निर्णय जिला प्रशासन से सलाह के बाद लिया जाएगा।

अंबाद पुलिस थाने के उप निरीक्षक सुगर्वे चाटे ने बताया, “उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। विधायक को प्रशासन से प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत नहीं मिली थी।” कुचे ने अपना बचाव करते हुए कहा कि अंबाद नगर पालिका ने पहले प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया था और वह जनता की मांग पर इस अधूरे काम को पूरा कर रहे थे। 

Web Title: 40 MLAs including BJP MLA Narayan Kuche arrested for allegedly installing Chhatrapati Shivaji statue without permission

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे