लाइव न्यूज़ :

Sambal Yojana: 26150 श्रमिक परिवारों को 583.36 करोड़ की राशि देंगे सीएम चौहान, एक और तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2023 11:56 IST

Sambal Yojana: संबल योजना के अनुग्रह सहायता घटक में 26 हजार 150 श्रमिक परिवारों को 583 करोड़ 36 लाख रुपये का सिंगल क्लिक से वितरण करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे45 करोड़ 36 लाख का वितरण किया जायेगा। कर्मकार मंडल के अतंर्गत प्राप्त 1,516 प्रकरणों में 32 करोड़ से अधिक की राशि भी शामिल है।श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा भी प्रदान की जाती है।

Sambal Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 जुलाई को विधानसभा भवन स्थित केबिनेट कक्ष में दोपहर 3 बजे संबल योजना के अनुग्रह सहायता घटक में 26 हजार 150 श्रमिक परिवारों को 583 करोड़ 36 लाख रुपये का सिंगल क्लिक से वितरण करेंगे।

योजना में 24 हजार 36 प्रकरणों में राशि रुपये 538 करोड़ और निर्माण श्रमिकों के 2 हजार 114 प्रकरणों में राशि रुपये 45 करोड़ 36 लाख का वितरण किया जायेगा। वितरित की जाने वाली राशि में जन सेवा अभियान के दौरान प्राप्त संबल योजना में 11 हजार 606 प्रकरणों में 258 करोड़ से अधिक तथा भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल के अतंर्गत प्राप्त 1,516 प्रकरणों में 32 करोड़ से अधिक की राशि भी शामिल है।

संबल योजना में अनुग्रह सहायता के रूप में दुघर्टना में मृत्यु पर 4 लाख, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, स्थायी अपंगता पर 2 लाख, आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख और अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रूपये की राशि दी जाती है। योजना में महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के लिए 16 हजार रुपये दिये जाते हैं और श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा भी प्रदान की जाती है।

 

टॅग्स :भोपालशिवराज सिंह चौहानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख