सांसद तनखा का आरोप जबलपुर में बन रहे फ्लाईओवर की गुणवत्ता ठीक नहीं, हाल में सीएम ने किया था उद्घाटन
By संजय परोहा | Published: October 1, 2023 07:19 PM2023-10-01T19:19:03+5:302023-10-01T19:21:28+5:30
राज्यसभा सांसद ने ट्वीट कर कहा कि मुझे भी महानद्दा से एलआईसी चौंक तक फ्लाईओवर ब्रिज का उपयोग करने का सौभाग्य मिला। पर इसकी रोड़ की गुणवत्ता सही नही है।
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1100 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज के एक हिस्से का लोकार्पण किया। फ्लाईओवर ब्रिज की गुणवत्ता पर अब राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने सवाल खड़े कर दिए है। राज्यसभा सांसद ने ट्वीट कर कहा कि मुझे भी महानद्दा से एलआईसी चौंक तक फ्लाईओवर ब्रिज का उपयोग करने का सौभाग्य मिला। पर इसकी रोड़ की गुणवत्ता सही नही है।
राज्यसभा विवेक तंखा में ट्वीट में लिखा है कि…कल मुझे जबलपुर मदन महल फ्लाई ओवर जिसकी ओपनिंग कुछ दिन पूर्व ही हुई, उपयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। निश्चित एक उपयोगी फैसिलिटी शहर को प्राप्त हुई है, मगर उसकी रोड क्वालिटी बहुत निराशाजनक है। इस कमेंट को राजनीतिक चश्मे से मत देखिए। रोड का स्मूथ फिनिश नहीं है।
कल मुझे जबलपुर मदन महल फ्लाई ओवर जिस की ओपनिंग कुछ दिन पूर्व ही हुई , उपयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। निश्चित एक उपयोगी फैसिलिटी शहर को प्राप्त हुई। मगर उसकी रोड क्वालिटी बहुत निराशाजनक है। इस कमेंट को राजनीतिक चश्मे से मत देखिए। रोड का स्मूथ फिनिश नहीं है। @nitin_gadkari
— Vivek Tankha (@VTankha) October 1, 2023
बता दें कि पांच साल पहले केन्द्र सरकार के मद से जबलपुर में प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया गया था। 800 करोड़ रुपए की लागत से बनना यह शुरू हुआ था, जिसकी लागत अब 1120 करोड़ रुपए पहुंच गई है। फ्लाईओवर ब्रिज का एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है।
27 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण किया था। करीब 150 करोड़ रुपयों की लागत से बनकर तैयार हुए फ्लाईओवर के इस लैग कि शुरुआत में 1.2 किलोमीटर का हिस्सा तैयार हो गया है, जिसे कि आमजन के लिए शुरू किया गया है।