विधानसभा चुनावों के लेकर मप्र बीजेपी ने तैयारियां तेज की, 26 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 30, 2023 04:36 PM2023-07-30T16:36:53+5:302023-07-30T16:39:11+5:30

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। उनके नेतृत्व वाली इस समिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हैं।

MP BJP formed 26 member election management committee regarding assembly elections | विधानसभा चुनावों के लेकर मप्र बीजेपी ने तैयारियां तेज की, 26 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( फाइल फोटो)

Highlightsभारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी26 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कियानरेंद्र सिंह तोमर को इस समिति का संयोजक बनाया गया है

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई ने प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 26 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। शनिवार रात घोषित की गई इस समिति में पांच आमंत्रित सदस्य भी शामिल हैं।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया, “केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। उनके नेतृत्व वाली इस समिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हैं।”

प्रवक्ता के मुताबिक, समिति के अन्य सदस्यों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, तीन केंद्रीय मंत्री-ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते एवं प्रह्लाद पटेल और मध्य प्रदेश के चार कैबिनेट मंत्री-नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि समिति के पांच आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश में पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और मध्य प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल हैं।

चुनाव प्रबंधन समिति में किसी महिला को शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर भाजपा के प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘महिला मोर्चा भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाड़ली बहना योजना’ का लाभ प्रदेश की महिलाओं तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में एक महत्वपूर्ण अभियान चला रहा है। सभी पदाधिकारी और नेता इस अभियान में व्यस्त हैं।’’

अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं अलग-अलग जगहों पर पार्टी में अहम भूमिका निभा रही हैं। भाजपा ने शनिवार रात विधानसभा चुनाव के लिए 19 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति की भी घोषणा की। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयंत मलैया को इस समिति का प्रमुख बनाया गया है, जबकि प्रभात झा सह-प्रमुख होंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में इस बार आम आदमी पार्टी ने भी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस भी अपनी तैयारियों में जुटी है इसलिए विधानसभा चुनावों पर सबकी नजर है। 

(इनपुट - भाषा)

Web Title: MP BJP formed 26 member election management committee regarding assembly elections

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे