लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बीजेपी का आरोप- कांग्रेस लिख रही हनी ट्रैप की स्क्रिप्ट, नाराज सीएम कमलनाथ अधिकारियों को बुलाया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 2, 2019 06:44 IST

हनी ट्रैप मामले को लेकर एक ओर जहां रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं, वहीं भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानाबाजी का दौर भी जारी है. अब भाजपा ने इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस को घेरा है.

Open in App

मध्यप्रदेश के हाईप्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में भाजपा ने हमले तेज कर दिए हैं. भाजपा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि हनी ट्रैप मामले की जांच की पूरी स्क्रिट कांग्रेस लिख रही है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

हनी ट्रैप मामले को लेकर एक ओर जहां रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं, वहीं भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानाबाजी का दौर भी जारी है. अब भाजपा ने इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस को घेरा है. भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने इस मामले को लेकर आरोप लगाया कि इसकी पूरी स्क्रिट कांग्रेस लिख रही है.

उन्होंने कहा कि हनी ट्रैप मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम में कौन-कौन अधिकारी शामिल हैं, इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता दे रहे है, जबकि एसआईटी ने अभी तक पूरे मामले में कुछ भी उजागर नहीं किया है. इसके अलावा इससे पहले जिसे एसआईटी का प्रमुख बनाया गया उसे तुरंत बदल दिया गया. भाजपा के मीडिया प्रभारी कहा कि अब जांच में वही सामने आएगा जो प्रदेश की कांग्रेस सरकार चाहेगी.

मुख्यमंत्री हुए नाराज, बुलाया अधिकारियों को

हनीट्रैप में डीजीपी वी.के.सिंह और साइबर सेल के डीजी पुरषोत्तम शर्मा के बीच छिड़े विवाद को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ बेहद खफा हैं. डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने डीजीपी वी.के. सिंह पर कई आरोप लगाए थे. यह विवाद अब सार्वजनिक हो गई थी. इस मामले अफसरों के विवाद पर मुख्यमंत्री अब तक चुप थे, लेकिन भोपाल पहुंचते ही उन्होंने इन अफसरों को अपना मैसेज दे दिया. सोमवार को झाबुआ से लौटने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देर रात मुख्य सचिव एसआर मोहंती, डीजीपी वीके सिंह औ एसआईटी प्रमुख संजीव शमी सहित एक अन्य बड़े अधिकारी को तलब किया. उन्होंने डेढ़ घंटे तक क्लास लेते हुए दो टूक कहा कि नौकरशाह हनी ट्रैप की जांच आपसी रण का मैदान नहीं बननी चाहिए. एक दूसरे पर आरोप लगाना बंद कीजिए जांच को असली गुनाहगारों तक केंद्रित करें.

हनी ट्रैप में जानबूझकर लीक हुए हैं तथ्य

मुख्यमंत्री कमलनाथ दो पुलिस अधिकारियों के बीच हुए विवाद से इतने खफा थे कि उन्होंने कहा कि आईएएस-आईपीएस वार के चलते हनी ट्रैप में जानबूझकर ऐसे तथ्य लीक किए जा रहे हैं, जिससे मध्यप्रदेश की छवि खराब हो रही है. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने स्पेशल डीजी शर्मा के आरोपों पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने यह भी संकेत दिए इस मामले में सख्त एक्शन लूंगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां