मध्य प्रदेश: जबलपुर में 82 लाख का ईनामी नक्सली पत्नी सहित गिरफ्तार

By संजय परोहा | Published: August 22, 2023 10:25 PM2023-08-22T22:25:55+5:302023-08-22T22:28:19+5:30

आरोपी के ऊपर देश के कई राज्यों में दर्जनों मामले दर्ज है। जानकारी के मुताबिक मप्र एटीएस की टीम द्वारा आज मंगलवार को नक्सली अशोक रेड्डी उर्फ बलदेव को पत्नी के साथ गिरफ्तार किया है। 

Madhya Pradesh: Naxalite arrested along with wife carrying reward of 82 lakhs in Jabalpur | मध्य प्रदेश: जबलपुर में 82 लाख का ईनामी नक्सली पत्नी सहित गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: जबलपुर में 82 लाख का ईनामी नक्सली पत्नी सहित गिरफ्तार

Highlightsजबलपुर के निजी अस्पताल में पत्नी संग इलाज कराने आया था ईनामी नक्सलीनक्सली के ऊपर 82 लाख रुपयों का ईनाम घोषित किया गया हैआरोपी के ऊपर मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़, तेंलगाना, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कई मामले दर्ज हैं

जबलपुर: इलाज कराने जबलपुर के निजी अस्पताल आए एक ईनामी नक्सली को पत्नी समेत गिरफ्तार किया गया है। ड़े गए नक्सली के ऊपर 82 लाख रुपयों का ईनाम घोषित किया गया है। आरोपी के ऊपर देश के कई राज्यों मेंपक दर्जनों मामले दर्ज है। जानकारी के मुताबिक मप्र एटीएस की टीम द्वारा आज मंगलवार को नक्सली अशोक रेड्डी उर्फ बलदेव को पत्नी के साथ गिरफ्तार किया है। 

आरोपी के ऊपर मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़, तेंलगाना, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कई मामले दर्ज हैं। वहीं नक्सली के ऊपर 83 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है। जानकारी के मुताबिक एटीएस को जानकारी मिली थी कि 2 नक्सली जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज कराने आए हैं। मामले की जानकारी लगते ही एटीएस की टीम द्वारा अस्पताल में छापा मारा गया। जहां से नक्सली अशोक रेड्डी और उसकी पत्नी रैमती उर्फ कुमारी पोटाई को पकड़ा गया है। 

जानकारी के मुताबिक दोनों ही नक्सली प्रतिबंधित संगठन सीपीआई की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है। वहीं उसकी पत्नी रैमती बस्तर क्षेत्र में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार का काम देखती है। पकड़े गए नक्सलियों के पास से हथियार और कैश भी बरामद किया गया है।

Web Title: Madhya Pradesh: Naxalite arrested along with wife carrying reward of 82 lakhs in Jabalpur

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे