लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: खरगोन के सरकारी अस्पताल में झाड़-फूंक के कारण लड़की की हुई मौत, सांप के काटने से हॉस्पिटल में हुई थी भर्ती

By आजाद खान | Updated: June 25, 2023 22:18 IST

घटना की पुष्टि करते हुए खरगोन के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कहा है कि मेरे संज्ञान में यह वीडियो आया है। उसको उपचार के लिए लाए थे जिसको उपचार दिया गया। वे लोग झांड फूंक वाले को भी ले आए थे जिसका हमारे कर्मियों ने विरोध भी किया था लेकिन वे नहीं माने। पीड़ित की जब तबियत खराब होने लगी तो वे उसको ले जाने की मांग करने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के खरगोन के सरकारी अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यहां पर एक लड़की के साथ झाड़-फूंक हो रहा है जिसे सांप ने काटा है। बताया जाता है कि घटना के कुछ समय बाद लड़की की मौत हो जाती है।

भोपाल:  मध्य प्रदेश के खरगोन के शासकीय अस्पताल में बड़ी लापरवाही के कारण एक लड़की की जान चली गई है। दरअसल, खरगोन के शासकीय अस्पताल में एक लड़की को लाया गया था जिसे सांप ने काट दिया था। ऐसे में यहां उसका इलाज चल रहा था और इसके घर वालों ने एक झांड फूंक करने वाले को भी लाया जो लड़की को झांड फूंक कर रहा था। 

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में हो रहे झांड फूंक को वहां के अधिकारियों ने रोका भी था लेकिन लड़की के घर वाले नहीं माने और उसको झांड फूंक करवाते रहे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसकी खरगोन के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने पुष्टी भी की है। 

क्या दिखा वीडियो में

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक अस्पताल में एक लड़की लेटी हुई है और वहां कई लोगों के साथ एक झांड फूंक वाला भी खड़ा है। वीडियो में झांड फूंक वाले को लड़की पर झांड फूंक करते हुए देखा गया है और उसकी मदद करता एक शख्स भी नजर आ रहा है। 

वीडियो में लड़की अस्पताल की बेड पर बैठी दिखाई दे रही है और इस वक्त वह जिंदा है। जानकारी के अनुसार, इस घटना के कुछ समय बाद लड़की की मौत हो जाती है। हालांकि मौत कहां हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन  खरगोन के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि जब लड़की की तबियत खराब होने लगी तो उसे परिजन उसे ले जाने की जिद करने लगे। 

सीएमएचओ ने क्या कहा

घटना पर बोलते हुए सीएमएचओ का भी बयान सामने आया है और उन्होंने वीडियो की पुष्टि भी की है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ डीएस चौहान ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह वीडियो आया है। उसको उपचार के लिए लाए थे जिसको उपचार दिया गया। वे लोग झांड फूंक वाले को भी ले आए थे जिसका हमारे कर्मियों ने विरोध भी किया था लेकिन वे नहीं माने। पीड़ित की जब तबियत खराब होने लगी तो वे उसको ले जाने की मांग करने लगे। 

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख