Madhya Pradesh Election 2023: कोलारस विधानसभा सीट से विधायक रघुवंशी ने भाजपा से इस्तीफा दिया, कहा- कई सालों से मेरे "दर्द" को नहीं समझा गया, केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 31, 2023 02:39 PM2023-08-31T14:39:56+5:302023-08-31T14:41:12+5:30

Madhya Pradesh Election 2023: विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपने इस्तीफे की घोषणा की और आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हें "नजरअंदाज" किया गया।

Madhya Pradesh Election 2023 Virendra Raghuvanshi MLA Kolaras assembly seat resigned from BJP said My "pain" not understood many years attack Jyotiraditya Scindia | Madhya Pradesh Election 2023: कोलारस विधानसभा सीट से विधायक रघुवंशी ने भाजपा से इस्तीफा दिया, कहा- कई सालों से मेरे "दर्द" को नहीं समझा गया, केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर हमला

file photo

Highlightsअपने "दर्द" के बारे में मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) और शीर्ष नेतृत्व को सूचित करते रहे हैं।कोलारस निर्वाचन क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है।भाजपा सरकार बनने के बाद सिंधिया ने कर्ज माफी के बारे में बात तक नहीं की।

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपने इस्तीफे की घोषणा की और आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हें "नजरअंदाज" किया गया।

यहां पत्रकार वार्ता में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नाम जारी एक पत्र में शिवपुर जिले की कोलारस विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले रघुवंशी ने कहा कि वह पिछले कई सालों से अपने "दर्द" के बारे में मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) और शीर्ष नेतृत्व को सूचित करते रहे हैं।

उन्होंने दावा किया, ''लेकिन उन सभी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।'' उन्होंने आगे दावा किया कि ग्वालियर-चंबल संभाग में मेरे जैसे पार्टी कार्यकर्ताओं को नए आए भाजपा सदस्यों द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा था। हालांकि हमने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम किया था।

रघुवंशी ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने और उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए कोलारस निर्वाचन क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले वह किसानों की कर्ज माफी की बात करते थे लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद सिंधिया ने कर्ज माफी के बारे में बात तक नहीं की।

Web Title: Madhya Pradesh Election 2023 Virendra Raghuvanshi MLA Kolaras assembly seat resigned from BJP said My "pain" not understood many years attack Jyotiraditya Scindia

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे