Madhya Pradesh Election 2023: नया भारत हमारे सामने, खातेगांव और सोनकच्छ विधानसभा पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा-कांग्रेस ने देश के बारे में नहीं सोचा, परिवार के लिए...

By नितिन गुप्ता | Published: November 7, 2023 05:53 PM2023-11-07T17:53:55+5:302023-11-07T17:54:38+5:30

Madhya Pradesh Election 2023: खातेगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा तथा सोनकच्छ विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेश सोनकर के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया।

Madhya Pradesh Election 2023 CM Yogi Adityanath reach Khategaon and Sonkutch assembly said Congress did not think about country about family New India front of us | Madhya Pradesh Election 2023: नया भारत हमारे सामने, खातेगांव और सोनकच्छ विधानसभा पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा-कांग्रेस ने देश के बारे में नहीं सोचा, परिवार के लिए...

photo-lokmat

Highlightsयोगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए  कहा कि आज एक नया भारत हमारे सामने है। भारत पहले दुनिया में सम्मान नहीं पाता था। इस समस्या की जड़ कांग्रेस थी।कांग्रेस ने देश में लंबे समय शासन किया और देश के बारे में नहीं सोचा,परिवार के लिए सोचा।

Madhya Pradesh Election 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ विधानसभा चुनाव प्रचार के चलते देवास जिले के खातेगांव तथा सोनकच्छ विधानसभा के गाँव चोबाराधीरा पहुंचे। जहां उन्होंने खातेगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा तथा सोनकच्छ विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेश सोनकर के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए  कहा कि आज एक नया भारत हमारे सामने है। भारत पहले दुनिया में सम्मान नहीं पाता था। इस समस्या की जड़ कांग्रेस थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय शासन किया और देश के बारे में नहीं सोचा,परिवार के लिए सोचा। योगी ने कहा कि 2014 के पहले व्यापक अविश्वास और भ्रष्टाचार था। कांग्रेस परिवार से मुक्त नहीं हो सकती।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समस्या एक साथ चलती है यदि कांग्रेस आती है तो समस्या भी आएगी। नए भारत में समस्या को जड़ से ही समाप्त कर दिया जाता है। इसलिए कांग्रेस को ही समाप्त कर दीजिए, समस्या ही समाप्त हो जाएगी। अयोध्या में बन रहे  राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंदिर के निर्माण का विरोध किया।

सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण को मिथक बताया। कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमान का है। ऐसी कांग्रेस को जड़ से ही समाप्त करने का समय आ गया है । कांग्रेस वादा करती है और सत्ता में आने पर वादा खिलाफी कर देती है।

उन्होंने कहा कि तेज गति से विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है । 20 वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य बीमारू राज्य कहलाते थे । मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद आज मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बन चुका है।

यहां की विकास दर दो अंको में पहुंच चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने उज्जैन के महाकाल लोक और उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ धाम का जिक्र करते हुए कहा कि इन स्थानों की चमक देखकर नए भारत पर गर्व महसूस कीजिए । उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए विकास के लिए भाजपा सरकार बनाने का आह्नान किया।

Web Title: Madhya Pradesh Election 2023 CM Yogi Adityanath reach Khategaon and Sonkutch assembly said Congress did not think about country about family New India front of us

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे