लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: अभी भी लापता है भाजपा महिला नेता, तलाशी में लगी है पुलिस, परिवार वालों ने हत्या का जताया शक

By संजय परोहा | Updated: August 9, 2023 07:58 IST

भाजपा महिला नेता के परिवार वालों ने शक जताते हुए कहा है कि उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी हत्या कर लाश को नदी में बहा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की भाजपा महिला नेता अभी भी लापता है। पुलिस उनकी तलाशी में लगी है। इस बीच महिला नेता के परिवार वालों ने हत्या का शक जताया है।

भोपाल:  नागपुर में बीजेपी की महिला नेत्री सना खान अचानक गायब हो गई हैं। बता दें कि 1 अगस्त को वह जबलपुर के किसी अमित साहू उर्फ़ पप्पू नाम के शख्स से मिलने आई थी। इसके बाद महिला नेत्री की तलाश में नागपुर पुलिस की टीम शहर में 4 अगस्त से 8 अगस्त तक डेरा डाली हुई थी तथा महिला को तलाश कर रही थी। 

अभी भी लापता है भाजपा महिला नेता

मामले में बोलते हुए मानकापुर थाना स्टेशन की प्रभारी शुभांगी वानखेडे का कहना है कि सना की गुमशुदगी के चलते हमारी टीम जबलपुर पहुंची थी, जहां गोराबाजार स्थित अमित के फ्लैट की तलाशी ली गई क्योंकि लास्ट लोकेशन गोराबाजार अमित साहू के फ्लैट की ही थी इसलिए हमारी पुलिस ने फ्लैट की छानबीन की। 

परंतु अभी भी युवती के बारे में कुछ पता नहीं चला है और उसकी तलाश जारी है। साथ ही अमित साहू उर्फ पप्पू भी गायब हैं। 

परिवार वालों ने हत्या का जताया शक

वही मामले को लेकर युवती के परिजन गोरा बाजार थाने पहुंचे और वहां पर पहुंचकर उन्होंने युवती के हत्या होने का अंदेशा जताया है। परिजनों का कहना है कि कहीं ना कहीं युवती की हत्या कर दी गई है और उसे मार कर नदी में फेंक दिया गया है। पुलिस महिला और अमित साहू की तलाश कर रही है।

टॅग्स :Madhya PradeshBJPPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख