Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: रतलाम जिले में 5 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू, 40 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 11 लाख से अधिक उम्मीदवार

By राजेश मूणत | Published: November 17, 2023 08:34 AM2023-11-17T08:34:09+5:302023-11-17T08:36:11+5:30

बुजुर्ग मतदाताओं में प्रथम स्थान पर आने वाले 70 से 79 वर्ष की आयु के पुरुष 4 हजार 419 और महिलाएं 5 हजार 138 है।

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Voting begins in 5 assembly constituencies in Ratlam district more than 11 lakh candidates will decide the fate of 40 candidates | Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: रतलाम जिले में 5 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू, 40 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 11 लाख से अधिक उम्मीदवार

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: रतलाम जिले में 5 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू, 40 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 11 लाख से अधिक उम्मीदवार

रतलाम :रतलाम जिले के 40 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज सुबह शुरू हुए मतदान के साथ शुरू हो गया।  जिले मे 11 लाख मतदाता और पांच विधानसभा क्षेत्र आते है।  मतदाताओं में सर्वाधिक संख्या युवा मतदाताओं की है। युवा मतदाता ही उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।  

रतलाम जिले मे कुल मतदाताओं की संख्या  लगभग 11 लाख से ऊपर है। इनमे आयु वर्ग के हिसाब से 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की आयु के मतदाता संख्या बल में सबसे मजबूत है। इनकी संख्या लगभग 6 लाख के करीब बताई जाती है।  

दूसरे नंबर पर 40 से 50 वर्ष आयु के मतदाता आते है इनकी संख्या लगभग 2 लाख 10 हजार के लगभग बताई जा रही है। 90 से 100 वर्ष के 2066 तथा 100 से 110 आयु वर्ष के 150 मतदाता है जबकि एक मतदाता 120 वर्षीय भी है जो रतलाम शहर मे निवास करते है। 
जिले मे तीसरे नंबर पर 50 से 60 वर्ष आयु के मतदाता आते है।  

इनकी संख्या 1 लाख 55 हजार के लगभग है।  इसके बाद 60 से सत्तर वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या  लगभग 1 लाख है।  70 से 80 वर्ष के लगभग 40 हजार और 80 से 90 वर्ष के 12 हजार के लगभग मतदाता आते है। 

रतलाम शहर विधानसभा की बात करें तो शहर मे 18 से 19 वर्ष के 3 हजार 517 युवक और युवतियों की संख्या 3 हजार 204 है। 
20 से 29 वर्ष की आयु के 22 हजार 795 युवा और 23 हजार 477 युवतियां है। इसके बाद 30 से 39 वर्ष की आयु के युवाओ की संख्या 26 हजार 650 और युवतियों की संख्या 25 हजार 985 है। 

40 से 49 वर्ष की आयु के पुरुषों की संख्या 21 हजार 442 और महिलाओं की संख्या 21 हजार 387 है।  50 से 59 वर्ष के पुरुष 16 हजार 436 और महिलाओं की संख्या 17 हजार 485 है। ढलती उम्र 60 से 69 वर्ष में पुरुष 10 हजार 818 और महिलाओं की संख्या 10 हजार 519 है।  

बुजुर्ग मतदाताओं में प्रथम स्थान पर आने वाले 70 से 79 वर्ष की आयु के पुरुष 4 हजार 419 और महिलाएं 5 हजार 138 है।  वृद्धजनों में 80 से 89 वर्ष के पुरुष मतदाता 1 हजार 206 और महिला 1 हजार 513 है।  शतायु होने की तरह कदम बढ़ाते 90 से 99 वर्ष के पुरुष सिर्फ 132 और महिला मतदाता 206 है। जीवन के सौ वसंत देख चुके मतदाताओं में पुरुष 3 और 8 महिला है। 

Web Title: Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Voting begins in 5 assembly constituencies in Ratlam district more than 11 lakh candidates will decide the fate of 40 candidates

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे