रतलाम जिले के सभी विकासखंडों में जोरदार बारिश, धोलावाड़ बांध का एक गेट खोला गया

By राजेश मूणत | Published: September 16, 2023 01:38 PM2023-09-16T13:38:30+5:302023-09-16T14:23:07+5:30

रतलाम विकासखंड में शनिवार सुबह तक 37 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। आलोट में 42 इंच, जावरा में 43 इंच, ताल में 33 इंच, पिपलोदा में 29 इंच, बाजना में 54 इंच, रावटी में 37.5 इंच और सैलाना में 42 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।

Heavy rain in all the development blocks of Ratlam district one gate of Dholawad dam opened | रतलाम जिले के सभी विकासखंडों में जोरदार बारिश, धोलावाड़ बांध का एक गेट खोला गया

बारिश के कारण धोलावाड़ बांध का एक गेट खोला गया है

Highlightsरतलाम शहर सहित जिले भर में लगातार बारिश हो रही है वर्षा ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया हैबारिश के कारण धोलावाड़ बांध का एक गेट खोला गया है

रतलाम: मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शहर सहित जिले भर में लगातार बारिश हो रही है। अच्छे वेग से हो रही वर्षा ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। बरसाती नाले उफान पर आने से कई गावों का आवागमन बाधित हुआ है। जलमग्न होने से रास्ते बाधित हो गए हैं। सावन में हो रही वर्षा की खैंच से चिंतित जिले के लोगो को भादो मास ने चिंतामुक्त कर दिया है। मौसम कार्यालय में दर्ज आंकड़ों के हिसाब से जिला  सामान्य बारिश से पीछे चल रहा था। लेकिन पिछले सप्ताह से दूसरे दौर की वर्षा ने स्थिति बदली। रतलाम जिले के लिए पिछले 24 घंटे काफी राहत भर रहे।

रतलाम जिले के सभी विकासखंडों में जोरदार बारिश हुई है। जिले में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बाजना विकासखंड में 10 इंच वर्षा रिकार्ड की गई है। जोरदार बारिश से  किसानों से लेकर आम लोगो के चेहरे खिल उठे हैं। जिले में शनिवार सुबह तक कुल 40 इंच औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिला सामान्य बारिश के आंकड़े को पार कर गया है। बारिश के कारण धोलावाड़ बांध का एक गेट खोला गया है। 

शनिवार सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की झमाझम बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के रतलाम विकासखंड में 3 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। आलोट में 7 इंच, जावरा में 3 इंच, ताल में पौने 4 इंच, पिपलोदा में भी पौने 4 इंच, बाजना में सबसे अधिक 10 इंच, रावटी में 6 इंच से अधिक और सैलाना में 5 इंच बारिश दर्ज की गई है।


रतलाम विकासखंड में शनिवार सुबह तक 37 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। आलोट में 42 इंच, जावरा में 43 इंच, ताल में 33 इंच, पिपलोदा में 29 इंच, बाजना में 54 इंच, रावटी में 37.5 इंच और सैलाना में 42 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। भारी वर्षा के साथ स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। शिक्षा विभाग का आदेश जारी होता तब तक सुबह के सत्र के स्कूल प्रारंभ हो गए थे।

Web Title: Heavy rain in all the development blocks of Ratlam district one gate of Dholawad dam opened

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे