मप्र में स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र सेनानियों को अब हर महीने मिलेगी 30 हजार रुपये की सम्मान राशि, आदेश जारी

By मुकेश मिश्रा | Published: August 23, 2023 12:49 PM2023-08-23T12:49:42+5:302023-08-23T13:34:09+5:30

सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को प्रदेश में स्थित रेस्ट-हाउस अथवा विश्राम-गृहों में अधिकतम दो दिन तक ठहरने की सुविधा भी दी है। यह सुविधा उन्हें 50 प्रतिशत राशि भुगतान करने पर उपलब्ध रहेगी।

Freedom fighters and democracy fighters in MP will now get Rs 30 000 as honorarium every month order issued | मप्र में स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र सेनानियों को अब हर महीने मिलेगी 30 हजार रुपये की सम्मान राशि, आदेश जारी

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsमध्य प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान राशि को बढ़ा दिया गया है। यही नहीं उन्हें सरकार द्वारा और भी सुविधाएं दी गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जून को आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणाएं की थीं।

भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी की सम्मान निधि अब 30 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। यही नहीं वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी, जो एक माह से कम निरुद्ध रहे हैं, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी को मिलेगी अन्य सुविधाएं

इसके अलावा सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को प्रदेश में स्थित रेस्ट-हाउस अथवा विश्राम-गृहों में अधिकतम दो दिन तक ठहरने की सुविधा भी दी गई है। यह सुविधा उन्हें 50 प्रतिशत राशि भुगतान करने पर उपलब्ध रहेगी। 

इतना ही नहीं लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में ठहरने की सुविधा दिए जाने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं।

सरकार ने निर्देश जारी कर क्या कहा है

सरकार द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि लोकतंत्र सेनानी के शासकीय कार्यालयों में पहुंचने पर सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। मंत्रालय सहित अन्य कार्यालयों में अधिकारियों से मुलाकात के लिए प्रवेश-पत्र संबंधी सुविधा दी जाए। 

लोकतंत्र सेनानी के दिवंगत होने पर उनके परिवार को दी जाने वाली निधि राशि आठ हजार रुपये की गई है। उन्हें शासन की ओर से सम्मान-स्वरूप पुष्प-चक्र अर्पित किया जाए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जून को आयोजित कार्यक्रम में इस संबंध में घोषणाएं की थीं।
 

Web Title: Freedom fighters and democracy fighters in MP will now get Rs 30 000 as honorarium every month order issued

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे